Move to Jagran APP

कब भंग होगा पूर्णिया नगर निगम बोर्ड, आयुक्त ने विभाग से मांगा मार्गदर्शन

नगर निगम का बोर्ड कब भंग होगा इस पर फिलहाल संशय बना हुआ है। कार्यकाल की गणना कब से हो इसी को लेकर संशय बना हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 07:22 PM (IST)
कब भंग होगा पूर्णिया नगर निगम बोर्ड, आयुक्त ने विभाग से मांगा मार्गदर्शन
कब भंग होगा पूर्णिया नगर निगम बोर्ड, आयुक्त ने विभाग से मांगा मार्गदर्शन

पूर्णिया। नगर निगम का बोर्ड कब भंग होगा, इस पर फिलहाल संशय बना हुआ है। कार्यकाल की गणना कब से हो, इसी को लेकर संशय बना हुआ है। फिलहाल नगर आयुक्त जिउत सिंह ने इस बाबत नगर विकास विभाग को पत्र लिख इस संबंध में मार्गदर्शन मांगा है। नियम के अनुसार नगर निगम बोर्ड के कार्यकाल की गणना पहली बैठक से होनी है। इस लिहाज से 26 जून को बोर्ड का

loksabha election banner

कार्यकाल 26 जून को पूर्ण होता है। यद्यपि 31 मार्च 2021 को पूर्व नगर आयुक्त द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के एक पत्र के आलोक में उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिए गए पत्र में जो बात कही गई है, उस हिसाब से बोर्ड का कार्यकाल 12 जून को ही पूर्ण हो चुका है। उस पत्र में कहा गया है कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 3148 दिनांक 17-06-2016 में पिछले बोर्ड का कार्यकाल दिनांक 13-06-2016 को समाप्त होने का उल्लेख्य था। इस तरह पांच वर्ष की अवधि पूर्ण होने के साथ वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल दिनांक 12-06- 2021 को समाप्त होगा। नगर निगम के वार्ड पार्षदों को दिनांक 16-06-2016 को सक्षम प्राधिकार के स्तर से निर्वाचन प्रमाण पत्र हस्तगत कराया गया था। इस पत्र के अनुसार वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल 12 जून को समाप्त होने की बात है। इधर नगर आयुक्त जिउत सिंह ने कहा कि नगर निकाय व्यवस्था को लेकर जो नियम हैं, उसके अनुसार बोर्ड की पहली बैठक से कार्यकाल की गणना होनी है। इस लिहाज से बोर्ड का कार्यकाल 26 जून को पूर्ण हो रहा है। इस स्थिति में नगर विकास विभाग से मार्ग दर्शन मांगा गया है। विभागीय मार्गदर्शन के आलोक में उचित कदम उठाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.