Move to Jagran APP

अरब सागर से आई ठंडी हवा ने गिराया तापमान

पूर्णिया। पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर तापमान गिरा दिया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान एक बार ि

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 10:05 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 06:15 AM (IST)
अरब सागर से आई ठंडी हवा ने गिराया तापमान
अरब सागर से आई ठंडी हवा ने गिराया तापमान

पूर्णिया। पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर तापमान गिरा दिया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान एक बार फिर घटकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

loksabha election banner

मौसम केंद्र पूर्णिया के प्रभारी एसके सुमन के अनुसार अरब सागर की ओर से आ रही हवा की तेज रफ्तार ने मौसम का रूख बदल दिया है। मंगलवार को भी सुबह में तापमान कम रहने का अनुमान है। लेकिन दिन में सूर्य निकलने के बाद स्थिति में सुधार होगा।

अरब सागर से होकर आई ठंडी हवा के कारण एक बार फिर ठंड लौट आई है। मकर संक्रांति के बाद मौसम सामान्य बना हुआ था लेकिन सोमवार को हवा के साथ आए बादल ने स्थिति बदल दी। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहे लेकिन उसका घनत्व काफी कम था। इससे सूर्य की किरणें प्रभावित हुई और उसकी लौ मद्धिम रही। सोमवार को आद्रता में भी 50 फीसद की गिरावट आई है जिस कारण शाम से ही वातावरण में ठंड बढ़ गई। सोमवार की रात में कनकनी काफी बढ़ गई। मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को पृथ्वी की सतह पर हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा थी जबकि सतह से एक किमी ऊपर इसकी रफ्तार 45 किमी प्रति घंटा थी। अरब सागर से होकर आ रही ठंडी हवा की तेज रफ्तार के आगे सूर्य की किरणें भी फीकी बनी रही। यही वजह रही कि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे चला गया। हवा की रफ्तार मंगलवार को भी बरकरार रहने की उम्मीद है। इससे मंगलवार की सुबह अधिक ठंड बनी रहेगी। दिन में सूर्य तो आकाश में चमकेंगे लेकिन हवा के कारण ठंड का अहसास बना रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.