Move to Jagran APP

कैलाशपति मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि

पूर्णिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि शनिवार को

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 08:18 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 08:18 PM (IST)
कैलाशपति मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि
कैलाशपति मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि

पूर्णिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि शनिवार को रजनी चौक स्थित बैठा भवन सभागार में मनाई गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफ़ुल्ल रंजन वर्मा ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. रामनरेश सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्व. मिश्र कुशल संगठनकर्ता थे। उनका संपूर्ण जीवन देश एवं दल की सेवा में गुजरा। कर्पूरी ठाकुर के मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने ख्याति अर्जित की। वे आरएसएस के प्रचारक भी रहे। जीवन के अंतिम क्षणों तक उन्होंने संगठन गढ़े चलो सुपथ पर बढ़े चलो का मंत्र दिया। वर्तमान में कार्यकर्ताओं में बढ़ती महत्वाकाक्षा, आकाक्षा के इस दौर में हम सभी को स्व. मिश्र की दल के प्रति निष्ठा, कार्यशैली को आत्मसात करनी चाहिए। जिलाध्यक्ष ने उनके व्यक्तित्व व कूतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे जनसंघ की स्थापना काल से दल के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाले तथा सादा जीवन उच्च विचार के व्यक्ति थे। वरिष्ठ भाजपा नेता सकलदीप राजपाल ने स्व. मिश्र के साथ व्यतीत क्षणों की चर्चा करते हुए कई संस्मरण सुनाया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वे 1980 में बिहार प्रदेश भाजपा के पहले अध्यक्ष बने। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। पार्टी के एकीकरण और संवर्धन में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है। वरिष्ठ नेता सुधीर चौधरी, सकलदीप राजपाल, जगतलाल वैश्यंत्री तथा नगर मध्य भाग अध्यक्ष संजय पोद्दार मंचासीन थे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय मोहन प्रभाकर, वीणा सूद, महामंत्री राकेश कुमार, रीना मलिक, जिलामंत्री अजित सिंह, राजीव पाडे, शाति उड़ाव, अनिता कुमारी, राजेश मंडल, पंकजा कुमारी, संतोष ठाकुर, चंदन पासवान, विजय सिंह, कपिलदेव शर्मा, केसर अली, सुप्रिया स्वाति, अरुण पुलक, रंजीत सिंह, प्रकाश दास, मो. शाहनवाज, अमित चौरसिया, रितेश सिंह, सुधीर सिंह, सुमित सिंह, अर्चना साह, उषा दास, कंचन चौधरी, रामबालक ऋषि, सूरज साह, मीडिया प्रभारी सुमित प्रकाश आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.