Move to Jagran APP

शोक से उबर नहीं रहे लोग शोक सभाओं का दौर जारी

मज मतज मज म1ज 1ज1 मज मतज मज म1ज 1ज1 मज मतज मज म1ज 1ज1 मज मतज मज म1ज 1ज1 मज मतज मज म1ज 1ज1 मज मतज मज म1ज 1ज1 मज मतज मज म1ज 1ज1 मज मतज मज म1ज 1ज1 मज मतज मज म1ज 1ज1 मज मतज मज म1ज 1ज1 मज मतज मज म1ज 1ज1 मज मतज मज म1ज 1ज1

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 10:21 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 10:21 PM (IST)
शोक से उबर नहीं रहे लोग शोक सभाओं का दौर जारी
शोक से उबर नहीं रहे लोग शोक सभाओं का दौर जारी

पूर्णिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के शोक से लोग उबर नहीं पा रहे हैं। निधन बाद हर जगह सिर्फ उनकी ही चर्चा हो रही है। हर किसी को लग रहा है कि जैसे उनकी व्यक्तिगत क्षति हुई हो। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन बाद से शोक सभाओं का दौर जारी है।

loksabha election banner

संस, श्रीनगर के अनुसार : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक पार्टी कार्यालयों व विद्यालयों में शोकसभा का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ताराकांत झा के आवास पर, राजद कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर में, जदयू कार्यकर्ताओं ने जगैली में शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगैली, चनका, हसैली खुट्टी आदि विद्यालयों में शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद यादव, गुलाम रब्बानी, राजेंद्र यादव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दक्षिण संजय शर्मा, ताराकांत झा, प्रमोद शर्मा, प्रमोद भारती, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विपिन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि रंजीत जायसवाल, प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार झा सहित सभी राजनीतिक दलों के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

संस, बीकोठी के अनुसार : आम जन पार्टी (सेक्युलर) के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ¨सह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अटल जी की जीवनी आज के युवाओं के लिए अनुकरणीय है।

संस, गुलाबबाग के अनुसार : गुलाबबाग के व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। व्यवसायियों ने वाजपेयी जी के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर था शोक मनाया। गुलाबबाग के भाजपा नेता से लेकर आम लोगों ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखते हुए शोक मनाया।

संस, अमौर के अनुसार : उत्तर मंडल के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में एक मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा में भाजपा उत्तर मंडल के प्रखंड अध्यक्ष शोखी लाल कर्मकार, भाजपा के वरिष्ठ नेता बंकिम चंद्र ¨सह, उमेश कुमार राय, ¨सह जी प्रसाद साह, जयप्रकाश गुप्ता, राजेश कुमार साह, बाकर आलम, जगबंधु कर्मकार, संजय सिन्हा, मुद्रिका नारायण ¨सह, छोटकु झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल थे।

संस, भवानीपुर के अनुसार : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन की खबर सुनते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। रामलाल महाविद्यालय माधवनगर में प्राचार्य डॉ. दीपावली मंडल की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर प्रो. शिवकुमार यादव, एसोसिएट प्रो. डॉ. घनश्याम यादव, प्रो. गजेंद्र यादव, कंचन महतो, प्रो. धनेश्वर गुरु मेहता, अटल बिहारी, विकास प्रसाद यादव, दिलीप कुमार, अमरेंद्र कुमार, बिरेंद्र प्रसाद यादव, कुमोद कुमार यादव, रामविलास यादव आदि उपस्थित थे।

संस, हरदा के अनुसार : केनगर भाजपा के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार पोद्दार के नेतृत्व में गोआसी में शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा में समाजसेवी केदारनाथ गुप्ता, रमेश प्रसाद गुप्ता, नरेश चंद्र पोद्दार, विद्यापति मिश्र, नंदकिशोर भगत ने कहा कि वाजपेयी जी छात्र जीवन से ही जनसंघ से जुड़े थे। विवेकानंद मेहता, सुप्रिय लाल, सुरेश ठाकुर, सुबोध पोद्दार, छोटे लाल शर्मा ने अटल जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकसभा में विनोद ¨सह, बेचन मंडल, राजेश शुक्ला, कैलाश मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस, केनगर के अनुसार : शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में सभी सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थान बंद रहे। भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दल भी शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। चंपानगर बाजार के दुकानदारों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शुक्रवार को दिन के एक बजे तक अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी। बाजार संघ कार्यालय में संघ अध्यक्ष विनोद माधव की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई जिसमें दर्जनों दुकानदारों ने भाग लिया।

संस, धमदाहा के अनुसार : पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर श्रद्धांजलि सभा स्थानीय दुकानदारों एवं समाजसेवियों के द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। इस मौके पर समाजसेवी शिवनंदन मंडल, राजद नेता संदीप यादव, बूटन कुमार, मु. जावेद, अर्जुन प्रसाद, शंभू कुमार, धमदाहा मध्य के उपमुखिया गंगा प्रसाद आदि मौजूद थे। बीएनसी डिग्री कॉलेज में भी कॉलेज परिवार की ओर से शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. गिरीश कुमार ¨सह सहित सभी कॉलेज कर्मी व स्थानीय लोग मौजूद थे।

उधर मोलबाबू हाता स्थित पुराने बीएनसी कॉलेज परिसर में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमार राघवेंद्र उर्फ बोनी ¨सह के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर भाजपा नेता सुनील ¨सह, कुमार राघवेंद्र उर्फ बोनी ¨सह, ज्ञानेन्दु ¨सह उर्फ झुन्नू ¨सह, दीपक ¨सह, अमित ¨सह, प्रो. प्रभाष ¨सह, प्रो. अरुण ठाकुर, ¨मकू कुंअर, विजय कुमार ¨सह, आशुतोष कुमार झा, कारे मेहता, अशोक साह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संस, बीकोठी : प्रखंड मुख्यालय में बाजारवासियों ने शुक्रवार को बाजार बंद कर शोक व्यक्त किया। शाम करीब छह बजे बाजार के बड़ीगद्दी में राम नाम का जप कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में प्रभात कुमार दास, राजेश कुमार साह, चंदन कुमार ¨सह, फनी लाल रजक, क¨वद्र ठाकुर, किशोर कुमार राय, मु. जलाल, अर¨वद कुमार मंडल, माधो ठाकुर, रमेश कुमार गुप्ता, गोपाल दास सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.