Move to Jagran APP

29 प्रखंड शिक्षक बर्खास्त, प्रखंड नियोजन समिति ने लगाई मुहर

पाइप लाइन में है ¨सचाई के लिए बिजली योजना -सरकार ने किसानों को ¨सचाई के लिए बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए खेतों में ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। लेकिन यह योजना अभी पाइप लाइन में है। अभी तक यह पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर पाया है। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से जानकारी पर आधारित रिपोर्ट।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 07:23 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 07:23 PM (IST)
29 प्रखंड शिक्षक बर्खास्त, प्रखंड नियोजन समिति ने लगाई मुहर
29 प्रखंड शिक्षक बर्खास्त, प्रखंड नियोजन समिति ने लगाई मुहर

पूर्णिया। बीटीईटी के आधार पर शिक्षक नियोजन तृतीय एवं चतुर्थ चरण में नियोजित शिक्षकों में से 29 प्रखंड शिक्षकों को प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति ने सेवामुक्त कर दिया है। प्रखंड नियोजन समिति की सोमवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक प्रखंड नियोजन समिति के अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख कामेश्वर टुड्डू की अध्यक्षता में हुई। शिक्षकों को सेवामुक्त संबंधी पत्र भी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह नियोजन समिति के सदस्य सचिव किशोर कुणाल के माध्यम से निर्गत करते हुए सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को अविलंब इसे विद्यालय में लागू करने का निर्देश दिया गया है। सेवामुक्त किए गए सभी प्रखंड शिक्षकों के बीटीईटी एवं अन्य प्रमाण पत्र जांच के दौरान फर्जी पाए गए। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम भगत यादव ने बताया कि सेवामुक्त किए गए सभी 29 शिक्षकों की नियुक्ति बीटीईटी शक्षक नियोजन तृतीय एवं चतुर्थ चरण में की गई थी। इन सब के बीटीईटी सहित अन्य प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। 

loksabha election banner

सेवामुक्त किए गए शिक्षकों की सूची

शिक्षक का नाम                संबंधित विद्यालय 

1. अर्जुन कुमार             तेरासी टोला

2. बेबी कुमारी             हरिपुरमादी

3. राम कृपाल मेहता   कुंवर टोल, चकमका

4. बबीता कुमारी       चांदपुर भंगहा 

5. नवीता कुमारी  चांदपुरभंगहा 

6. अंगद कुमार      तेतराही 

7. रंजन कुमार  इटहरी ततमा टोल 

8. गुड़िया कुमारी श्यामलाल कन्या विद्यालय 

9. अविनाश कुमार  सोनापुर 

10. कार्तिक कुमार     सोनापुर 

11. राजेश कुमार      हरिपुरमादी

12. राहुल कुमार     कुंवर टोल, चकमका 

13. चंदन कुमार    कुंवर टोल, चकमका 

14. शोभा कुमारी   नगराही धीमा 

15. संजना कुमारी  नारायणपुर 

16. हितेश कुमार    देवोत्तर 

17. सोनी कुमारी     जानकीनगर 

18. कैलाश कुमार    कामत टोल रूपौली 

19. कविता कुमारी   चांदपुर भंगहा 

20. शिवलाल किस्कू धीमा भंगहा 

21. मीना कुमारी       बोरारही 

22. रिमझिम रानी    नारायणपुर 

23. सोनी संगम     ततमा टोल मधुबन 

24. अशोक कुमार   मुरहो टोल मिरचाईबाड़ी 

25. प्रियदर्शिनी पुष्पलता     चकमका 

26. संदीप कुमार    चांदपुर भंगहा 

27. पूजा कुमारी   द्योतन आदर्श विद्यालय, बुढि़या 

28. उर्मिला देवी   मवि. नौलखी (बगैर सूचना चार वर्षों से अनुपस्थित एवं इंटर प्रमाण पत्र गलत)

29. मु. जर्रार गफ्फारी मवि. गंगापुर (बगैर सूचना 6 वर्षों से अनुपस्थित)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.