Move to Jagran APP

आशा कार्यकर्ताओं ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

पूर्णिया। बिहार जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल के 17वें दिन

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 07:24 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 07:24 PM (IST)
आशा कार्यकर्ताओं ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला
आशा कार्यकर्ताओं ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

पूर्णिया। बिहार जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल के 17वें दिन अपनी 15 सूत्री मागों के समर्थन में सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाडे का पुतला फूंका। आशा जिला मंत्री नीलम झा, आशा उषा देवी, सुनीता देवी, बबीता देवी, रेणु देवी, सुमनलता देवी, सुनीता देवी, इंदु देवी, बीबी हाजरा, बीबी आसमा खातून, ललिता देवी, कामता देवी, सुलोचना देवी आदि आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार हमलोगों से सिर्फ काम लेना जानती है। दिन हो रात जब लोग बीमार होते हैं तो हमलोग मरीज को अस्पताल लेकर जाते हैं। फिर भी सरकार मानदेय में बढ़ोतरी नहीं कर रही है। इसलिए मागें पूरी होने तक हमलोग अपने दायित्व का निर्वहन नहीं करेंगे और धरना-प्रदर्शन चालू रहेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.