महिला कॉलेज से सेल्फी विद कैंपस की शुरुआत
पूर्णिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय अभियान सेल्फी विद कैंपस का आगाज
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Jul 2018 09:57 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 09:57 PM (IST)
पूर्णिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय अभियान सेल्फी विद कैंपस का आगाज पूर्णिया महिला महाविद्यालय से किया गया। यह अभियान चार अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के तहत विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महिला महाविद्यालय में इस अभियान का शुभारंभ किया। यह शहर के विभिन्न महाविद्यालयों एवं प्लस टू उच्च विद्यालयों में भी चलाया जाएगा। इस अभियान से छात्र-छात्राओं के बीच काफी उत्साह देखा गया।इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नुपूर शुभांगी, महासचिव पूजा कुमारी, मधु कुमारी एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुईं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें