Move to Jagran APP

फुटबॉल में किशनगंज, मुजफ्फरपुर व हॉकी में पूर्णिया की टीम रही विजयी

नाट्य संस्था भरत नाट्य कला केन्द्र (भनक)नाट्य संस्था भरत नाट्य कला केन्द्र (भनक)नाट्य संस्था भरत नाट्य कला केन्द्र (भनक)नाट्य संस्था भरत नाट्य कला केन्द्र (भनक)नाट्य संस्था भरत नाट्य कला केन्द्र (भनक)

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 10:17 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 10:17 PM (IST)
फुटबॉल में किशनगंज, मुजफ्फरपुर व हॉकी में पूर्णिया की टीम रही विजयी
फुटबॉल में किशनगंज, मुजफ्फरपुर व हॉकी में पूर्णिया की टीम रही विजयी

पूर्णिया। स्थानीय सुब्रतो मुखर्जी कप प्रतियोगिता में दूसरे दिन कई मुकाबले खेले गए। मुकाबले में मुंगेर और सारण की टीम नहीं पहुंची। फुटबॉल प्रतियोगिता डीएसए और जिला स्कूल मैदान में खेला जा रहा है। गुरुवार को पहले राउंड के मैच खेले गए। पहला मुकाबला किशनगंज और औरंगाबाद के बीच मुकाबला स्थानीय डीएसए मैदान में खेला गया। इसमें किशनगंज ने 2-0 से औरंगाबाद को परास्त किया। मुकाबले में जोसफ ने छठें मिनट में पहला गोल किया और शिवराम ने 11 वें मिनट में दूसरा गोल किया। औरंगाबाद की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरा मुकाबला भी डीएसए मैदान में खेला गया। मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 4-0 से हराया। एकतरफा मुकाबले में पहला गोल नितिश कुमार, रजनीश कुमार ने दूसरा गोल, तीसरा गोल अंशु कुमार और चौथा गोल अभिषेक कुमार ने किया। इसी मैदान में बेतिया और सहरसा के बीच हुए मुकाबले में बेतिया ने दो गोल और जबकि सहरसा की टीम महज एक गोल की कर सकी। बेतिया की ओर से युवराज कुमार ने पहला गोल किया जबकि दूसरा गोल सूरज कुमार ने किया। सहरसा के दिलीप कुमार ने एकमात्र गोल दागा। सहरसा यह मुकाबला 2-0 से हार गया। पटना और जमुई के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा है। जमुई की तरफ से मनीष कुमार ने एक गोल किया जबकि पटना की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। जिला स्कूल में बेगूसराय और पूर्वी चंपारण के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें बेगूसराय की टीम बुरी तरह से पराजित हुई। दो हाफ में पूर्वी चंपारण का दबदबा बना रहा है। पूर्वी चंपारण की तरफ सौरभ कुमार, मु आशिक, आबिद खान ने एक-एक गोल किया जबकि हरमत ने दो गोल किया। इसके अलावा दरभंगा और गया के बीच मुकाबला भी एकतरफा हुआ जिसमें गया ने पांच गोल से जीत दर्ज की। गया की ओर से साकिब अजमल, मु. महताब ने एक-एक गोल किया जबकि मो. साजिद ने दो गोल करने में सफलता अर्जित की।। सारण और अरवल के बीच मुकाबले में अरवल की टीम नहीं पहुंची जिस कारण से सारण की टीम अगले राउंड में प्रवेश कर गई। दूसरा मुकाबला मुंगेर और नवादा के बीच होना था जिसमें मुंगेर की टीम नहीं पहुंची इस कारण नवादा को वॉकओवर दे दिया गया।

loksabha election banner

बालिका हॉकी के मैच के परिणाम

बालिका हॉकी अंडर 14 राज्यस्तरीय प्रतियोगिता एक ही मुकाबला खेला गया जिसमें एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र ने कैमूर को परास्त किया। एकलव्य केंद्र ने कैमूर को 7-0 से परास्त कर दिया है। एकलव्य केंद्र पूर्णिया की टीम ने प्रियंका बड़ा ने पहला गोल तीसरे मिनट में किया। प्रतिमा ने 14वें मिनट में दूसरा गोल किया। तीसरा गोल प्रियंका बड़ा ने 18वें मिनट में किया। चौथा गोल स्नेहा ने 40वें मिनट में किया। पांचवा गोल क्षमा ने 53 वें मिनट में और 59वें मिनट में फैंसी खातून ने सातवां गोल दागा। इस तरह से एकलव्य केंद्र ने सात-शून्य कैमूर को हराया।

अंडर 17 बालिका हॉकी प्रतियोगिता

अंडर 17 वर्ग में पहला मुकाबला कैमूर और भागलपुर के बीच खेला गया। कैमूर ने भागलपुर को 6-0 से हराया। पहले मिनट में स्मिता ने गोल दागा। उसके बाद सबिता ने 5वें मिनट में दूसरा गोल किया। तीसरा गोल 7वें मिनट स्मिता ने गोल किया, 16 वें मिनट में सबिता ने, 47वें मिनट में चांदनी ने और 60वें मिनट में फिर चांदनी ने गोल दागा कर टीम को छह-शून्य से टीम जीत दिलाई। दूसरा मुकाबला टाई ब्रेकर तक चला। पूर्णिया और भोजपुर के बीच खेला गया। पूर्णिया की टीम ने भोजपुर को 4-2 से हराया। गोल करने वाले खिलाड़ियों में सपना, याशमीन, संगीता और अंजु शामिल है। भोजपुर की तरफ से रोमी कुमारी और खुशी कुमारी ने गोल किया। अंडर 17 ग्रुप में तीसरा गोल खगड़िया और बक्सर के बीच खेला गया। खगड़िया ने तीन-शून्य से बक्सर को हराया। खगड़िया की तरफ से नेहा ने 20 वें मिनट में पहला गोल किया। दूसरे गोल रानी ने 23 वें मिनट में और कामिनी ने 33 मिनट में तीसरा गोल किया। बक्सर के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर पाया। गुरुवार को पटना ने तीन-शून्य से कैमूर को परास्त किया। पटना की ओर से शारदा कुमारी ने 7वें मिनट में पहला गोल, आंचल कुमारी ने 37वें मिनट में दूसरा गोल और 69वें मिनट में अंकिता यादव ने तीसरा गोल किया। शुक्रवार हॉकी प्रतियोगिता का समापन है।

---------------------------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.