Move to Jagran APP

किसानों को दी कम लागत में अधिक पैदावार की जानकारी

पूर्णिया। डगरुआ प्रखंड की महथौर पंचायत अंतर्गत विश्वासपुर गाव में किसान शंमू प्रसाद सिंह के दर

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 12:47 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:11 AM (IST)
किसानों को दी कम लागत में अधिक पैदावार की जानकारी
किसानों को दी कम लागत में अधिक पैदावार की जानकारी

पूर्णिया। डगरुआ प्रखंड की महथौर पंचायत अंतर्गत विश्वासपुर गाव में किसान शंमू प्रसाद सिंह के दरवाजे पर फसल सुरक्षा कार्यक्रम रबी 2019-20 अंतर्गत किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक निदेशक पौधा संरक्षण अनिल कुमार, पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक लीलानंद झा समाजसेवी ब्रज किशोर ठाकुर, हरिओम भगत ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। रबी मक्का फसल 2019-20 के लिए चयनित 30 प्रगतिशील किसानों के लिए आयोजित किसान पाठशाला में कृषि पदाधिकारी ने बताया कि किस प्रकार कम लागत में अधिक उत्पादन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने बताया कि बीज बोने से पूर्व बीजोपचार जरूरी है। उन्होंने जैविक खाद का प्रयोग करने, गोमूत्र और नीम आदि के छिड़काव पर जोर दिया, साथ ही मक्का में लगने वाले कीट (फॉल आर्मी कीट) के पहचान और बचाव के उपाय विस्तार से बताए। मास्टर ट्रेनर गोपाल प्रसाद यादव और उपेंद्र साह ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम साप्ताहिक होगा जो 14 सप्ताह तक प्रत्येक सोमवार को चलेगा। जिसमें किसानों को कई तरह की जानकारी देकर पूर्ण प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर महंतजी, प्रमोद कुमार सिंह, हरिहर सिंह, गणेश सिंह, सतीश सिंह, संतोष सिंह, मिथलेश सिंह, कृष्णा देवी, चंपा देवी, प्रभात कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.