प्राथमिक विद्यालय बंदेनगर तरोना बदहाल
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र की पौठिया गंगैली पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बंदेनगर तरोना महीने में 15
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र की पौठिया गंगैली पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बंदेनगर तरोना महीने में 15 दिन ही खुलता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक की मनमानी के कारण विद्यालय का बुरा हाल है।
ग्रामीण सुधीर लाल विश्वास, फूलन देवी, कमलेश, लक्ष्मी देवी, सिंघेश्वर विश्वास, चंद्रकला देवी, चंदेश्वर कुमार, नारायण मंडल, चेतन विश्वास, काग्रेस विश्वास, गुलशन कुमार, राजन कुमार आदि ने बताया कि यहां बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं दिया जाता है। प्रभारी प्रधान कब आते और कब चले जाते हैं किसी को पता नहीं चलता है। वर्ग दो और तीन के कई छात्रों ने बताया कि हमलोगों को भोजन नहीं दिया जाता है। अक्सर विद्यालय बंद रहने से हमलोग लौटकर चले जाते हैं। रसोइया कमलेश विश्वास ने बताया कि हम क्या करेंगे सामान दिया जाता है तो खाना पकाया जाता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस ओर ध्यान देकर जाच कराने की माग की है। इस संबंध में बीइओ शभू प्रसाद सिंह ने बताया कि विद्यालय की जाच कर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।