सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने से लोग खुश
पूर्णिया। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खपड़ा से सिंघिया तक जाने वाली जर्ज
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 08:29 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 08:29 PM (IST)
पूर्णिया। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खपड़ा से सिंघिया तक जाने वाली जर्जर सड़क का मरम्मत कार्य आरंभ होने से ग्रामीणों में उत्साह है। ग्रामीणों की मानें तो इस मार्ग होकर रोजाना छोटी-बड़ी सैकड़ों गाड़ियों की आवाजाही होती है साथ ही इस मार्ग से कई पंचायत के लोग प्रखंड मुख्यालय सहित आदि जगहों पर आवागमन करते हैं। सड़क जर्जर होने के कारण इस मार्ग में अक्सर दुर्घटना होती थी। सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद इस मार्ग से जुड़े लोगों को कई प्रकार की समस्याओं से निजात मिल जाएगी। ठेकेदार प्रेम शकर सिंह ने बताया कि सड़क मरम्मत कार्य मानक अनुसार समय-सीमा के अंदर पूर्ण हो जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें