Move to Jagran APP

राजीव गांधी की मनाई गई 27वीं पुण्यतिथि

पूर्णिया। जिला कांग्रेस मुख्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में सोमवार को जिलाध्यक्ष इंदु सिन्हा की अध्यक्षता

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 12:37 AM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 12:37 AM (IST)
राजीव गांधी की मनाई गई 27वीं पुण्यतिथि
राजीव गांधी की मनाई गई 27वीं पुण्यतिथि

पूर्णिया। जिला कांग्रेस मुख्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में सोमवार को जिलाध्यक्ष इंदु सिन्हा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सभी कांग्रेसजनों ने उनके तैलचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंदु सिन्हा ने कहा कि देश आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन कर रहा है। राजीव गांधी ने देश को एक नई दिशा दी थी। वह देश के बेहद लोकप्रिय नेताओं में से एक थे। उन्?होंने हमेशा सिखाया कि कभी किसी से नफरत नहीं करनी चाहिए। उनके प्रशासन ने सरकारी नौकरशाही में सुधार लाने तथा देश की अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के लिए जोरदार कदम उठाए। उन्हें देश में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार क्रांति का जनक कहा जाता है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के वरिष्ट उपाध्यक्ष गौरी शंकर ¨सह, अर¨वद कुमार भोला, धीरेंद्र झा, अखिलेश कुमार, नन्हे खान, मो. शाहिद हुसैन, मोहन कुमार, मो. दाऊद आलम, श्रवण यादव आदि मौजूद थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.