महिला कॉलेज में इंटर के रजिस्ट्रेशन में सुधार 15 तक
महिला कॉलेज में इंटर के शैक्षणिक सत्र 2017-19 के लिए रजिस्ट्रेशन में सुधार 15 सितंबर तक होगा। कॉलेज को रजिस्ट्रेशन की डमी कॉपी उपलब्ध हो गई है। जिसे कॉलेज में चिपका दिया गया है। इसमें जिस किसी भी छात्रा के नाम, विषय, जन्म दिन, संकाय, पिता का नाम समेत अन्य किसी भी त्रुटि होगी।
पूर्णिया। महिला कॉलेज में इंटर के शैक्षणिक सत्र 2017-19 के लिए रजिस्ट्रेशन में सुधार 15 सितंबर तक होगा। कॉलेज को रजिस्ट्रेशन की डमी कॉपी उपलब्ध हो गई है। जिसे कॉलेज में चिपका दिया गया है। इसमें जिस किसी भी छात्रा के नाम, विषय, जन्म दिन, संकाय, पिता का नाम समेत अन्य किसी भी त्रुटि होगी। उसमें सुधार 15 सितंबर तक कॉलेज में करवाया जा सकता है। कॉलेज की प्रधानाचार्या डा रीता सिन्हा ने बताया कि जिस किसी भी छात्रा के रजिस्ट्रेशन में त्रुटि है, वे उसमें निर्धारित तिथि तक सुधार करवा लें। उसके बाद सुधार नहीं होगा और इसके लिए कॉलेज भी जिम्मेदार नहीं होगा। कॉलेज में इंटर के कला में 409 और साइंस में 269 रजिस्ट्रेशन हुआ है।