झमाझम बारिश से गिरा पारा, शहर में जलजमाव से लोग परेशान
फोटो - 10 पीआरएन - 1 ेकिं ेिककककककककककं
पूर्णिया। कुछ देर के झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और मौसम भी सुहाना हो गया है। शहर में शुक्रवार को 4.8 एमएम बारिश दर्ज जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। शाम में बारिश होने के बाद शहर में जगह -जगह जल जमाव से लोगों को जरूर परेशानी हुई। मौसम विभाग ने दो दिनों बाद 15 सितम्बर से अच्छी बारिश की संभवाना जताई है। सितंबर माह में अबतक सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। सितंबर माह में 135 से 140 एमएम बारिश होती है लेकिन अबतक 40 एमएम बारिश ही हुई है। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम विभाग ने मुसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है। दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री था जबकि न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री रहा। उमस से भी राहत मिली है। शाम में हुई बारिश के बाद ही शहर में कई सड़कों में जल जमाव के कारण थोड़ी-बहुत परेशानी हुई। पिछले दो दिनों से हल्की बारिश होती रही है। इससे शहर के विभिन्न इलाकों में जल जमाव हो गया है। अब यह जल जमाव मच्छर का भी कारण बनता जा रहा है।