Move to Jagran APP

Bihar: महागठबंधन के पोस्टर से गायब राहुल गांधी, रंगभूमि मैदान से CM नीतीश करेंगे महारैली का श्रीगणेश

25 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन की महारैली अभियान का श्रीगणेश करेंगे। शहर में लगे महागठबंधन दलों के पोस्टर भी इस बात के गवाह हैं। पोस्टरों में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीर तो लगी है लेकिन राहुल गांधी गायब हैं।

By Prakash VatsaEdited By: Jagran News NetworkPublished: Fri, 24 Feb 2023 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2023 04:33 PM (IST)
Bihar: महागठबंधन के पोस्टर से गायब राहुल गांधी, रंगभूमि मैदान से CM नीतीश करेंगे महारैली का श्रीगणेश
महागठबंधन के पोस्टर से गायब राहुल गांधी की फोटो

प्रकाश वत्स, जासं, पूर्णिया। कथाशिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु की जन्मभूमि पूर्णिया देश के राजनीतिक इतिहास का एक नया पन्ना बनने जा रही है। केंद्र में भाजपा का डंका व कमजोर विपक्ष के दंश से उबरने की छटपटाहट अब क्षेत्रीय दलों में बढ़ चुकी है। विपक्षियों की ओर से मजबूत नेतृत्व की दावेदारी अब क्षेत्रीय दलों के स्तर से उठने लगी है। 25 फरवरी को पूर्णिया शहर के रंगभूमि मैदान में उसी दावेदारी का एक मजबूत शंखनाद होने वाला है।

loksabha election banner

महागठबंधन के पोस्टर से गायब राहुल गांधी

इसी जगह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में आयोजित महागठबंधन की महारैली का श्रीगणेश होने वाला है। शहर में लगे महागठबंधन दलों के पोस्टर भी इस बात के गवाह हैं। पोस्टरों में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीर तो लगी है, लेकिन राहुल गांधी गायब हैं।

महारैली की गूंज दिल्ली तक

भाजपा से दूसरी बार नाता टूटने के बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने इस मिशन की शुरुआत कर दी थी। लंबे समय से बिहार की बागडोर संभालने वाले नीतीश कुमार की गिनती एक सफल मुख्यमंत्री के रुप में होती है। लंबे राजनीतिक अनुभव व चतुर कुटनीतिज्ञ माने जाने वाले नीतीश कुमार की अगुवाई वाली इस महारैली की गूंज दिल्ली तक पहुंचाने की बड़ी तैयारी है।

महारैली में वामदलों के साथ-साथ राजद व कांग्रेस भी शामिल

यही नहीं हर राज्य के वैसे दल जो भाजपा विरोधी हैं, उनके लिए भी एक बड़ा संदेश देने की तैयारी है। महारैली में वामदलों के साथ-साथ राजद व कांग्रेस भी शामिल है। प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास की उपस्थिति भी इसमें होने वाली है।

भाजपा सरकार के खिलाफ सियासी जंग

यह कांग्रेस के आगे भी एक प्रस्ताव है। अब तक जो भी मंत्री व प्रदेश के पदाधिकारी यहां पहुंचे हैं, उनका यही कहना है कि वे लोग नीतीश कुमार की अगुवाई में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सियासी जंग की शुरुआत करने वाले हैं।

तेजस्वी यादव की ताजपोशी

राजद इसी रैली के बहाने अपने वोट समीकरण को मजबूत करने मे जुटी है। राजद कार्यकर्ताओं ने भी जदयू की तरह रैली की सफलता के लिए खूब पसीना बहाया है। उम्मीद की एक किरण यह भी है कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी शंखनाद के बाद केंद्र की राजनीति की ओर रुख करते हैं तो लगे हाथ तेजस्वी यादव की ताजपोशी का एलान भी हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.