Move to Jagran APP

रजनी चौक पूजा पंडाल में दिखेगी प्रसिद्ध मंदिर की झलक

पूर्णिया। दुर्गा पूजा के अवसर पर रजनी चौक स्थित पूजा पंडाल शहर में हमेशा से आकर्षण का के

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 06:13 PM (IST)
रजनी चौक पूजा पंडाल में दिखेगी प्रसिद्ध मंदिर की झलक
रजनी चौक पूजा पंडाल में दिखेगी प्रसिद्ध मंदिर की झलक

पूर्णिया। दुर्गा पूजा के अवसर पर रजनी चौक स्थित पूजा पंडाल शहर में हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहता है। यहां विभिन्न थीम और प्रसिद्ध मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण किया जाता है। हालांकि कोरोना को लेकर पूजा पंडाल की भव्यता में कमी अवश्य आई है। रजनी चौक पर स्थाई मंदिर नहीं रहने के कारण यहां पर दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण केंद्र रहता है। यहां प्रसिद्ध मंदिर की तर्ज पर पंडाल का निर्माण होगा। पोपेट शो आदि भी यहां पर आकर्षण केंद्र रहता है। दुर्गा पूजा पंडाल की भव्यता और साज सज्जा के साथ मां दुर्गा प्रतिमा भी आकर्षण केंद्र होगा। पूजा पंडाल की विशेषता -

loksabha election banner

प्राचीन मंदिर की तर्ज पर पंडाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पूजा पंडाल को बड़ा बनाया जाएगा और खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसकी सज सज्जा भी विशेष तौर पर की जाएगी। रंग बिरंगे बिजली के बल्ब से सजाया जाएगा। कारीगर पंडाल निर्माण में जुट गए हैं। मूर्ति बनाने के लिए कोलकाता से मूर्तिकार पहुंचे हैं। शहर के बीचोंबीच होने के कारण यहां पर काफी अधिक भीड़ जुटती है। बांस और लकड़ी से पंडाल का निर्माण होगा। पंडाल में विभिन्न सामाजिक संदेशों को पहुंचाने वाली कलाकृति भी बनेगी। पूजा समिति के अध्यक्ष दिवाकर चौधरी हैं। उन्होंने बताया पिछले दो वर्षों से यहां पर उस भव्यता के साथ पंडाल निर्माण नहीं होता है। फिर भी यहां स्थाई मंदिर नहीं है इसलिए पंडाल का निर्माण किया जाता है। पंडाल के अंदर दस दिनों तक मां दुर्गा की अराधना होती है। काफी समय से हो रही है पूजा -:

पूजा समिति के सचिव मनोहर प्रसाद लाल ने बताया यहां पर 1977 से पूजा हो रही है। नवरात्र में यहां पर लोगों का आकर्षण का केंद्र पूजा पंडाल होता है। इसके भव्यता की चर्चा शहर में होती है। कोरोना के कारण प्रोटोकोल का पालन होगा और मास्क पहनना आदि जैसे संदेशों को पंडाल के कलाकृति बनाकर लोगों तक पहुंचाया जाएगा। लोग सावधानी से पूजा और मेला का आनंद उठायें।

-----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.