Move to Jagran APP

7.76 लाख बच्चों को दी जाएगी पोलिया की दवा, कल से शुरू होगा अभियान

पूर्णिया। जिले में बच्चों के लिए फिर अंतरराष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का प्रारंभ होगा। 26 से शु

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 06:06 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 06:06 PM (IST)
7.76 लाख बच्चों को दी जाएगी पोलिया की दवा, कल से शुरू होगा अभियान
7.76 लाख बच्चों को दी जाएगी पोलिया की दवा, कल से शुरू होगा अभियान

पूर्णिया। जिले में बच्चों के लिए फिर अंतरराष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का प्रारंभ होगा। 26 से शुरू होने वाले इस अभियान में 7.76 लाख बच्चों को पोलियो की बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए आवश्यक टीम का भी गठन कर लिया गया है। पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के संबंध में सिविल सर्जन डा. एसके वर्मा ने बताया कि देश को पोलियो मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 26 सितंबर से पल्स पोलियो अभियान चला रहा है। पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। सभी लक्षित घर के प्रत्येक बच्चों तक दवा की उपलब्धता सुनिश्चित हो इसको लेकर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिले में 7.76 लाख हैं लक्षित बच्चों की संख्या

loksabha election banner

7 लाख 76 हजार 52 बच्चों को दवा पिलाने के लिए कुल 1645 टीम बनाई गई है। जिसके द्वारा लोगों के घर-घर जाकर पोलियो की दवा दी जाएगी। जिले में 158 ट्रांजिट टीम व 52 मोबाइल टीम भी बनाई गई है। टीम द्वारा कुल 6 लाख 73 हजार 918 घरों, ईंट भट्ठों, हाई रिस्क गांवों का भ्रमण किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन की देखरेख को 612 सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है। एक दल कर्मी की संख्या 15, कुल दलों की संख्या 1870 है। सब डिपो की संख्या 126 है।

शत प्रतिशत पोलियो टीकाकरण का है लक्ष्य

शत प्रतिशत पोलियो टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए आशा, आंगनबाड़ी सेविका के साथ ही एएनएम को भी जिम्मेदारी दी गई है। जिले में सभी बच्चों तक पोलियो खुराक उपलब्ध कराना का निर्देश दिया गया है। पोलियो अभियान के लिए बनाई गई टीम द्वारा 26 से 30 सितंबर तक पांच दिन लोगों के घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.