Move to Jagran APP

बदल रहा मौसम का मिजाज, एक साथ बढ़ रही गर्मी और सर्दी

पूर्णिया। मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है। साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 09:16 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 09:16 PM (IST)
बदल रहा मौसम का मिजाज, एक साथ बढ़ रही गर्मी और सर्दी
बदल रहा मौसम का मिजाज, एक साथ बढ़ रही गर्मी और सर्दी

पूर्णिया। मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है। साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर भी अधिक हो रहा। इसके कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

loksabha election banner

मौसम केंद्र पूर्णिया द्वारा बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 12.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम केंद्र प्रभारी एसके सुमन के अनुसार अभी तापमान में लगातार वृद्धि होगी लेकिन अधिकतम और न्यूनतम में अंतर बरकरार रहेगा।

=====

24 घंटे में न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरा

नार्थ-ईस्ट में निम्न दवाब का क्षेत्र बनने के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में तेज धूप तो रात में ठंड का असर बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर लगभग 17 डिग्री पहुंच गया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि बुधवार को यह 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के कारण मौसमी बीमारी का प्रकोप बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि आमजन सतर्कता नहीं बरते तो बदलते मौसम में सर्दी,खांसी,नजला, निमोनिया और बुखार,बदन में दर्द, अकड़न सहित अन्य मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

=======

मौसम केंद्र प्रभारी वैज्ञानिक एसके सुमन के अनुसार स्थानीय वायुमंडल का दबाव भी घट रहा है। जिस कारण रात के समय में अचानक तापमान में अधिक गिरावट हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी दो तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। नार्थ ईस्ट में निम्न दवाब के क्षेत्र बनने के कारण से आसमान में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

======

एक सप्ताह पहले गर्मी ने दिया दस्तक

इस बार मौसम का मिजाज पहले से ही बदला हुआ है। गर्मी भी एक सप्ताह पहले ही दस्तक दे चुकी है। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक धूप और गर्मी का असर बना रहता है। वहीं शाम होते -होते मौसम सर्द हो जाता है। गर्मी गर्मी के दस्तक बाजारों में ठंडे पेय पदार्थ जैसे आइसक्रीम, कुल्फी, समेत कई पेय पदार्थ की बिक्री शुरू हो जाती है। ऐसे में खासकर बच्चे व किशोर ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर लेते हैं,जिससे परेशानियां बढ़ सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.