नागरिक समस्या पर बसपा ने किया निगम का घेराव
पूर्णिया। शहर के नागरिकों की समस्या को लेकर गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताअ
पूर्णिया। शहर के नागरिकों की समस्या को लेकर गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द शहर के जलजमाव वाले क्षेत्र के लोगों से विचार-विमर्श कर जल निकासी कराया जाए। युद्ध स्तर पर अति शीघ्र ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव कराया जाए। शहर में जलजमाव वाले क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की शीघ्र व्यवस्था करवाया जाए। क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था शीघ्र ही किया जाए। जलजमाव वाले क्षेत्र का निरीक्षण कर कचरा उठाव कराया जाए। गरीबों पीड़ितों को राहत मुहैया कराने के लिए जलजमाव से बेघर हुए लोगों के लिए राहत शिविर लगाया जाए। अगर जल्द से जल्द नगर निगम की ओर से इन मुद्दों पर काम नहीं करेगी तो आंदोलन चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी तरुण सिंह कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष गौरी शंकर दास, राजकुमार चौधरी, मनी कुमार दास, निरंजन मंडल, कमल ठाकुर, मधुसूदन ठाकुर, रामजी सिंह, रंजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।