Move to Jagran APP

रोशन कुमार बने कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

पूर्णिया। कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का मनोनयन कि

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 08:23 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:13 AM (IST)
रोशन कुमार बने कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
रोशन कुमार बने कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

पूर्णिया। कांग्रेस कमेटी, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया है। ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार यादव द्वारा रौशन कुमार रवि को जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर जिलाध्यक्ष इंदू सिंहा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर रौशन कुमार रवि ने अजय कुमार यादव सहित बिहार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा, अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू, बिहार प्रभारी राहुल कुमार यादव एवं पूर्णिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी नेता राहुल गांधी की विचारधारा को नए जोश के साथ आगे बढ़ाएंगे। वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष गौरी शंकर सिंह, जिला प्रवक्ता एजाज अहमद, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, महिला अध्यक्ष निरोज यादव, संजय यादव, मोहन झा, सद्दाम शेख आदि ने भी उन्हें शुभकामना दी है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.