Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर भूमि पूजन संपन्न होने पर बधाई दी

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी पूर्णिया के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राम मंदिर

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 08:04 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 08:07 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर भूमि पूजन संपन्न होने पर बधाई दी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर भूमि पूजन संपन्न होने पर बधाई दी

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी पूर्णिया के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राम मंदिर की आधारशिला रख अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न होने पर समस्त देशवासियों को बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल सभी को आनंदित व गौरवान्वित करने वाला है। आज इस पावन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समस्त पूर्णियावसियों ने अपने अपने घरों में दीपक जला कर हर्षोल्लास मनाया। 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के उपरांत माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया गया और ये गर्व का विषय है कि समाज के सभी वर्गों ने इस निर्णय को सहर्ष स्वीकारा। श्रीराम जी की सिखाई मर्यादा का अनुसरण कर सम्पूर्ण देश ने अनूठी मिसाल दिखाई। श्रीराम मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा। हमारी शाश्वत आस्था, हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा। और ये मंदिर करोड़ो लोगो की सामूहिक संकल्प शक्ति का भी प्रतीक बनेगा। भाजपा प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक एवं मीडिया प्रभारी सुमित प्रकाश ने संयुक्त रूप से बताया कि पूरे देश में आनंद की लहर है। यह आनंद सदियों की आस पूरी होने का आनंद है। आज का दिन करोड़ो रामभक्तों के संकल्प की सत्यता का प्रमाण है। भगवान राम का यह मंदिर न केवल सम्पूर्ण भारत बल्कि एशिया के सभी देशों के करोड़ो लोगो की अनवरत तपस्या का परिचायक है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की महिमा किसी धर्म से जुड़ी हुई नही बल्कि हर जन गण के मन में बसते है। आज उनके जन्मस्थान पर बनने वाले इस मंदिर के भूमि पूजन सम्पन्न होने से भारत भूमि एक बार फिर से धन्य हो गयी है। हर्ष व्यक्त करनेवालों मे जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, अजय कुमार सिंह, जगतलाल वैष्यन्तरि, क्रांति देवी, रीना मलिक, शीला मेहता, अनन्त भारती, अंगद मंडल, महामंत्री संजीव कुमार सिंह, विजय मांझी, राजेश रंजन, प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक, सह प्रवक्ता तौफीक आलम, मीडिया प्रभारी सुमित प्रकाश, सुनील भंशाली, जिलामंत्री अरुण रॉय पुलक, नरेन्द्र सिंह, अशोक साह, संतोष चौरसिया, रेखा देवी, किरण यादव, प्रीति सिंह, पंकजा कुमारी इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुमित प्रकाश ने दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.