गश्ती विड ने मचाई तबाही, उड़ाए घर व गिराए पोल और पेड़
पूर्णिया। मौसम की बेरूखी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार की रात आई तेज आंधी व वष
पूर्णिया। मौसम की बेरूखी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार की रात आई तेज आंधी व वर्षा ने जिले में काफी नुकसान पहुंचाया। 10 से 15 मिनट तक चली गश्ती विड ने यहां दर्जनों कच्चे घरों को उड़ा दिया वहीं जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई पेड और बिजली के पोल गिर गए। पोल-तार गिरने से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बाधित रही। तैयार रबी फसलों को भी इससे क्षति पहुंची है। जबिक मौसम केंद्र पूर्णिया ने 18.2 एमएम बारिश रिकार्ड की है। वहीं सोमवार को भी दिन भर मौसम का मिजाज बदला रहा तथा आसमान में काले बादल छाए रहे व सर्द हवा चलती रही। मौसम विभाग ने फिर 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है तथा तेज हवा और बारिश के साथ थंडरिग और लाइटनिग का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि ठंडी हवा और वर्षा ने तापमान में गिरावट जरूर लाया तथा लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.9 एवं न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
एक ओर लोग जहां कोरोना संक्रमण से लोग त्रस्त हैं वहीं इस बार मौसम भी लोगों की परीक्षा ले रहा है।
=====
18.2 एमएम बारिश हुई रिकार्ड
कोरोना ने जहां लोगों के जीवन में उथल-पुथल मचा दिया है वहीं आंधी और बारिश से भी जन जीवन प्रभावित हुआ है। खासकर रबी किसानों की तो कमर ही टूट गई है। अभी मानसून आया भी नहीं है लेकिन सावन-भादो की तरह हर एक-दो दिन बाद यहां वर्षा हो रही है। जिससे खेत-खलिहार में पानी जमा हो गया है वहीं शहरों में भी लोगों को जल जमाव का सामना करना पड़ रहा है। प्री मानसून में इस बार रिकार्ड बारिश हुई है। रविवार की रात 18.2 एमएम वर्षा के साथ अब तक यहां 270.7 एमएम बारिश हो चुकी है जो पिछले कई सालों के प्री मानसून के वर्षा के रिकार्ड को तोड़ दिया है।
======
40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
रविवार की रात हालांकि बहुत देर तक हवा नहीं चली लेकिन हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि 10-15 मिनट में ही यहां तबाही ला दी। मौसम केंद्र के अनुसार रात लगभग साढ़े 10 बजे इस्टर्नली विड तेज रफ्तार से आई। हवा की अधिकतम गति 70 किमी से अधिक थी लेकिन औसतन स्पीड 40 किमी प्रति घंटा रही। तेज हवा ने कई प्रखंडों में घरों को उड़ा दिया। बायसी, अमौर, डगरूआ, केनगर, पूर्णिया पूर्व आदि प्रखंडों में दर्जनों कच्चे घर उड़ गए। कई टीन के छत हवा में उड़ गए। जिला मुख्यालय सहिज ग्रामीण इलाके में सड़कों पर कई पेड़ गिर गए। वहीं 100 बिजली के पोल व तार गिर गए जिससे घंटों बिजली बाधित रही। सोमवार को भी कई इलाकों में पावर कटा रहा। वहीं मक्का और केला फसल को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं तेज हवा के साथ लगभग 45 मिनट तक जमकर वर्षा भी हुई जिससे खेतों और सड़कों पर पानी जमा हो गए। रबी फसलों को इसने अधिक नुकसान पहुंचाया।
========
दो दिन और मौसम रहेगा खराब
जिले में बन रहे कम दबाव के कारण बंगाल की खाड़ी से तेज हवा इधर प्रवेश कर रही है। यह हवा अपने साथ काफी आद्रता भी ला रही है जिससे यहां जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने फिर 48 घंटे का अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने को कहा है। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही थंडरिग और लाइटनिग भी संभावना है। सोमवार को दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहे। शाम के बाद यहां वायुमंडल के दबाव में गिरावट दर्ज की गई जिससे सोमवार की देर रात और मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।