मानवतावाद के बगैर राष्ट्रवाद नहीं : पप्पू यादव
पूर्णिया। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सासद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि
पूर्णिया। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सासद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि मानवतावाद के बगैर राष्ट्रवाद नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दलित विरोधी हैं। गरीबों से नफरत करते हैं। इस देश मे जो भाजपा व आरआरएस की बात करता है, वह राष्ट्रभक्त हो जाता है, जो जेएनयू-जामिया के साथ एएमयू की बात करता है, वह राष्ट्रद्रोही हो जाता है। प्रखंड मुख्यालय के डिमिया गाव में एनआरसी, सीएए, एनपीआर के खिलाफ आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार केवल मुस्लिम, दलित, आदिवासी और पिछड़ों के लिए खतरा है। यहा तक कि देश की संविधान भी खतरे में है। एनआरसी देश को बाटने वाला है। सरकार को इसे किसी भी सूरत में वापस लेना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ गृहमंत्री अमित शाह को मनुवादी बताते हुए कहा कि सरकार विकास कायरें की विफलता को छुपाने के लिए यह कानून लाकर देशवासियों को गुमराह कर रही है। हिन्दुस्तान में हर धर्म और जाति के लोगों के लिए जगह है। लेकिन केंद्र सरकार किसी खास मकसद के तहत सिर्फ मुसलमानों को ही नहीं देश की 72 प्रतिशत आबादी को निशाना बना रही है। इसमें मुसलमान और दलित महादलित भी शामिल हैं।