Move to Jagran APP

भाजपा युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

भारतीय जनता युवा मोर्चा का बैठक स्थानीय मधुबनी के राजेन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परितोष भारती ने किया। बैठक में भाजयुमो प्रदेश के निर्धारित कार्यक्रम और संगठन विस्तार कर जिला पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का चयन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 08:06 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 08:06 PM (IST)
भाजपा युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा
भाजपा युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा का बैठक स्थानीय मधुबनी के राजेन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परितोष भारती ने किया। बैठक में भाजयुमो प्रदेश के निर्धारित कार्यक्रम और संगठन विस्तार कर जिला पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का चयन किया गया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष परितोष भारती ने बताया कि संगठन के विचारधारा को आत्मसात कर विचारों के प्रति प्रतिबद्धता करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला उपाध्यक्ष सुमित सिंह एवं प्रवीण सिंह, जिला मंत्री विवेक राज एवं सुदर्शन मिश्रा, नीति एवं शोध विभाग संयोजक ज्ञानेंद्र मिश्रा, सह संयोजक निर्भय कुमार, कलम क्लब संयोजक राजन गुप्ता, आईटी सेल संयोजक मिथुन दास और सह संयोजक हरि दास, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक बुंदेला और सह संयोजक शुभम कुमार, मीडिया प्रभारी सूरज कुमार वर्मा एवं सह प्रभारी अनिल शर्मा बनाए गए हैं। लीगल सेल संयोजक सूर्य प्रकाश झा एवं सह संयोजक मृत्युंजय कुमार, स्टडी सेल संयोजक गुड्डू साह एवं सह संयोजक तपन कुमार दास, स्वच्छता एवं रचनात्मक प्रकोष्ठ संयोजक नंदन विश्वकर्मा एवं सह संयोजक हरे कृष्ण प्रकाश, यंग प्रोफेशनल संयोजक देश बंधु कुमार एवं सह संयोजक सुरजीत सिंह को बनाया गया है। बैठक में उपस्थित जिला महामंत्री अभयम लाल, जिला मंत्री प्रवीण चौरसिया, अभिषेक बुंदेला, जिला मीडिया प्रभारी सूरज कुमार वर्मा, आईटी सेल संयोजक मिथुन कुमार, सह संयोजक हरि दास, राजन कुमार रोशन, प्रवीण कुमार सिंह, सोहन मेहता, सुमित सिंह, सत्यम श्रीराम, सुदर्शन कुमार मिश्रा, नंदन कुमार, सूर्य प्रकाश झा, राजीव चौधरी, जानी सिंह, विवेक कुमार, अजय कुमार, मनीष कुमार, निर्भय कुमार, शुभम झा, सुधांशु जायसवाल, प्रज्वल कुमार, मृत्युंजय कुमार, विशाल कुमार, चंद्रभानु प्रसाद, प्रतीक कुमार, सुमित कुमार, डा. विवेक विकास, चंदन कुमार आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.