बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर की गई चर्चा
पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित आशा तुल उलुम मदरसा प्रांगण में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक क
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 02:57 AM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 02:57 AM (IST)
पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित आशा तुल उलुम मदरसा प्रांगण में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो. रिजवान हक ने की। बैठक में 25 पंचायत के जदयू प्रकोष्ठ के चिकित्सकों ने भाग लिया।
बैठक में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो. रिजवान हक ने मुख्यरूप से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, शराब बंदी, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह पर विशेष चर्चा की। उन्होंने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि इसका प्रचार प्रसार जन जन तक करें। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ¨सह, सचिव मो. दिलशाद आलम, मो. याशीन प्रमोद कुमार विश्वास सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें