Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Purnia News: शराबी को हंगामा करने से रोकना पड़ा महंगा, पिकअप वैन से कई लोगों को कुचला; 5 की मौत

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 09:30 AM (IST)

    पूर्णिया के डोकवा गांव से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शराबी ने दर्जनों लोगों को कुचल दिया। दरअसल वो शराब पीकर हंगामा कर रहा था जिसके बाद लोगों ने उसे रोका। गुस्साए युवक ने घर जाकर अपनी पिकअप वैन को निकाला और रास्ते में मिलने वाले सभी लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।

    Hero Image
    शराब के नशे में युवक ने लोगों को पिकअप वैन से कुचला (सांकेतिक तस्वीर)

    संस,धमदाहा (पूर्णिया)। पूर्णिया थाना क्षेत्र के डोकवा गांव से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सनकी युवक ने नशे में धुत होकर कई लोगों को पिकअप वैन से कुचल डाला। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं 8 लोग घायल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए मायागंज रेफर किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामूली विवाद में लोगों को कुचला

    सनकी युवक ने शराब के नशे में धुत होकर मामूली विवाद की वजह से कई लोगों को पिकअप वैन से कुचल दिया, जिसमें दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार डोकवा गांव में अरुण मुनि पंचायत भवन के पास बैठा हुआ था। वह शराब के नशे में धुत होकर हो शोर मचा रहा था। इसी को लेकर उसे गांव के कुछ लोगों ने फटकार लगाते हुए कहा कि यहां से जाओ।

    इसी बात को लेकर विवाद काफी बढ़ गया और अरूण वहां से अपने घर गया। घर पर जाकर उसने अपना पिकअप वैन स्टार्ट किया और उसे फुल स्पीड में लेकर आया। इस दौरान सड़क किनारे जो भी मिला उसे रौंदते हुए वहां से भाग निकला। इस दौरान उसने दर्जनो लोगों को अपना शिकार बनाया और बेरहमी से उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। बच्चे और बुजुर्ग भी उसका निशाना बन गए।

    इस घटना में जहां दो लोगों की मौके पर हीं मौत हो गई। वहीं करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इलाज के दौरान 3 और मासूमों ने दम तोड़ दिया वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    सभी घायलों को पहले अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में भर्ती करवाया गया जहां से सभी को पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते हीं प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है। मामले की जांच जारी है।

    5 लोगों की मौत

    1. ज्योतिष ठाकुर उम्र 60 पिता भगवान ठाकुर
    2. संजीता देवी उम्र 50 पति रमेश मुनि
    3. मनीषा कुमारी उम्र 13 वर्ष
    4. अखिलेश मुनि उम्र 13 वर्ष
    5. अमरदीप कुमार उम्र 6 वर्ष