Move to Jagran APP

क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार

पूर्णिया क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष जय कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुसिस ने आरोपित मनोज यादव को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपित नवल यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 10:59 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 10:59 PM (IST)
क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार
क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार

पूर्णिया। पूर्णिया क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष जय कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुसिस ने आरोपित मनोज यादव को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपित नवल यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

loksabha election banner

शनिवार की रात जय कुमार सिंह को गोली मारी गई थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपित की मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी। रविवार को घायल जय कुमार सिंह की मौत की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने अड़गरा चौक के पास सड़क जाम लगा दिया। सड़क जाम के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। घटना के संबंध में बताया जाता है की अरगड़ा चौक के समीप शनिवार की रात्रि दस बजे के करीब पान दुकान पर कई लोग मौजूद थे। इसी बीच यहां के ही रहने वाले नवल यादव अपने एक साथी मनोज यादव के साथ वहां पहुंचा और विवाद होने के बाद जय कुमार सिंह के ऊपर गोली चला दी। यह गोली जय कुमार सिंह की गर्दन में लगी। नवल यादव एवं जय कुमार सिंह आसपास के ही रहने वाले हैं तथा दोनों का घर आधे किलोमीटर के अंदर है।

घटना के पीछे आपसी रंजिश और जमीन विवाद कारण बताए जा रहे हैं। नवल यादव के भतीजे सौरव यादव की हत्या गत 31 दिसंबर को हवाई अड्डे में की गई थी। इस संबंध में नवल यादव का कहना था की जब उसके भतीजे की हत्या हुई तो लोग उसका मजाक उड़ा रहे थे। रात में गोली लगने के बाद जय कुमार को आनन फानन में इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल एवं फिर मैक्स सेवन में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां रविवार की सुबह जय कुमार सिंह की मौत हो गई। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने अड़गरा चौक पर सड़क जाम कर दिया एवं इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग रखी। सदर डीएसपी आंनद पाण्डेय ने बताया की पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.