विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया में पार्टी के दौरान चली गोली! भवानीपुर के बिरनिया में 12 घंटे में पुलिस का एक्शन, चार गिरफ्तार हथियार जब्त

Published: Tue, 06 Oct 2026 09:04 AM (IST)

पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बिरनिया गांव में एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने ...और पढ़ें

गिरफ्तार किए गए बिरनिया गोलीकांड के चार आरोपित और बरामद देसी कट्टा।

 गिरफ्तार किए गए बिरनिया गोलीकांड के चार आरोपित और बरामद देसी कट्टा।

HighLights

  1. गोलीबारी की घटना का 12 घंटे में सफल पर्दाफाश।

  2. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

  3. वारदात में प्रयुक्त देसी कट्टा और कारतूस बरामद।

संवाद सूत्र, भवानीपुर (पूर्णिया)। Purnia Shooting Case Four Arrested Arms Recovered: पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरनिया गांव में तीन अक्टूबर की रात एक पार्टी के दौरान हुई अचानक गोलीबारी की घटना का भवानीपुर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सफल पर्दाफाश कर लिया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया एक देसी कट्टा, 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर की रात पार्टी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से एक व्यक्ति घायल हो गया था। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया।

SDPO के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने संभावित ठिकानों पर दी दबिश

घटना के तुरंत बाद वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर धमदाहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अजीत प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। इस टीम में भवानीपुर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, अवर निरीक्षक दीपक कुमार गौतम, पुलिस बल के जवान और डीआईयू (DIU) पूर्णिया की टीम शामिल थी।

गठित टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान व गुप्त सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर चार आरोपितों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में बिरनिया निवासी रवि शर्मा (40 वर्ष), छोटू कुमार उर्फ छोटिया (21 वर्ष), प्रकाश मंडल (24 वर्ष) और अभिषेक कुमार शर्मा (23 वर्ष) शामिल हैं।

भवानीपुर थाने में दर्ज हुईं दो अलग-अलग FIR, पुलिस की गहन जांच जारी

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भवानीपुर थाना कांड संख्या 244/26 (दिनांक 4 अक्टूबर 2026) के तहत बीएनएस 2023 की धारा 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(9)/27/35 के अंतर्गत मुख्य प्राथमिकी दर्ज की है। व

हीं, आरोपितों की निशानदेही पर अवैध हथियार और कारतूस की बरामदगी को लेकर भवानीपुर थाना कांड संख्या 245/26 के तहत आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में दूसरी अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही है और इलाके में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठा रही है।