कनीय अभियंता के सूने घर में किचन खिड़की तोड़कर सेंध, सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार नकद ले उड़े चोर
पूर्णिया के ई होम पैनोरमा में कनीय अभियंता कुनील कुमार के सूने घर में बड़ी चोरी हुई। चोरों ने किचन ...और पढ़ें

घर में किचन खिड़की तोड़कर सेंध
HighLights
कनीय अभियंता कुनील कुमार के घर में चोरी हुई।
चोरों ने 10-11 लाख के जेवरात, नकदी चुराई।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की तलाश में।
संवाद सहयोगी, पूर्णिया पूर्व (पूर्णिया)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास रोड स्थित एक पॉश इलाके ई होम पैनोरमा में अपराधियों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने पूर्णिया नगर निगम में कार्यरत कनीय अभियंता कुनील कुमार के सूने घर को निशाना बनाते हुए लगभग 10 से 11 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
वहीं पीड़ित कनीय अभियंता कुनीव कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह अपनी ड्यूटी पर कार्यालय गए थे। उनकी पत्नी और बच्चे अपने पैतृक गांव गए हुए थे, जिससे घर पूरी तरह खाली था। इसी का लाभ उठाकर अपराधियों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
कमरों का सारा सामान बिखरा हुआ मिला
रात करीब 8 बजे जब कुनील कुमार घर लौटे, तो मुख्य द्वार बंद था, लेकिन अंदर जाने पर कमरों का सारा सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे। जांच में पाया गया कि चोर मुख्य द्वार के बजाय किचन की खिड़की का शीशा तोड़कर घर के भीतर दाखिल हुए थे।
चोरों ने बेडरूम की अलमारी को निशाना बनाया, जिसमें रखे 50 हजार रुपये नकद और उनकी पत्नी के लाखों रुपये के कीमती सोने-चांदी के जेवरात गायब थे।
सीसीटीवी में कैद हुई कुछ संदिग्धों की तस्वीरें
पीड़ित के अनुसार, चोरी गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 11 लाख रुपये है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है, जिसमें कुछ संदिग्धों की तस्वीरें कैद हुई हैं। फुटेज में अपराधी खिड़की के रास्ते प्रवेश करते और बैग लेकर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
