विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया में मिठाई दुकानों पर फूड सेफ्टी का एक्शन! तीन दुकानें सील, संदिग्ध मलाई मिली तो दुकानदारों में हड़कंप

Published: Sun, 04 Oct 2026 08:45 AM (IST)

पूर्णिया के बनमनखी अनुमंडलीय बाजार में जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ...और पढ़ें

बनमनखी मुख्य बाजार में एसडीएम प्रमोद कुमार की मौजूदगी में खाद्य दुकानों की जांच करती फूड सेफ्टी अधिकारियों की टीम।

बनमनखी मुख्य बाजार में एसडीएम प्रमोद कुमार की मौजूदगी में खाद्य दुकानों की जांच करती फूड सेफ्टी अधिकारियों की टीम।

HighLights

  1. बनमनखी बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई।

  2. बिना लाइसेंस चल रही दो दुकानें तत्काल प्रभाव से सील।

  3. संदिग्ध मलाई का सैंपल जांच हेतु लैब भेजा गया।

संस, बनमनखी (पूर्णिया)। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर बनमनखी अनुमंडलीय मुख्य बाजार में मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।

अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) प्रमोद कुमार के नेतृत्व में फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में खाने-पीने का सामान बेचने वाली दुकानों पर औचक छापेमारी की।

इस जांच टीम में पूर्णिया प्रमंडल के अभिहित अधिकारी मोहम्मद इकबाल तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) अलीगरहब शामिल थे। छापेमारी के दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, पैकेज्ड आइटम की एक्सपायरी डेट और अनिवार्य फूड लाइसेंस की गहनता से जांच की।

  • पूर्णिया जिला अंतर्गत बनमनखी अनुमंडलीय मुख्य बाजार में एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई

  • जांच के दौरान बिना फूड लाइसेंस संचालन और अनियमितता पाए जाने पर रेलवे स्टेशन चौक स्थित दो दुकानों को तत्काल प्रभाव से किया गया सील

  • रामू गुप्ता की दुकान से संदिग्ध मलाई का सैंपल लेकर लैब भेजा गया; जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कानूनी कार्रवाई

  • छापेमारी की खबर फैलते ही बनमनखी बाजार में मचा हड़कंप, कई होटल व मिठाई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से हुए फरार

बिना लाइसेंस चल रही थीं दुकानें, संदिग्ध मलाई का लिया गया सैंपल

जांच क्रम में रेलवे स्टेशन चौक स्थित रामू गुप्ता की 'पनीर लस्सी दुकान' और राधे भगत की दुकान पर जब फूड लाइसेंस की मांग की गई, तो संचालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके अलावा रामू गुप्ता की दुकान से संदिग्ध मलाई का सैंपल जब्त किया गया।

दुकान संचालन में गंभीर अनियमितताएं और मानकहीन स्थिति पाए जाने पर एसडीएम प्रमोद कुमार के निर्देश पर दोनों दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जब्त सैंपल को लैब जांच के लिए भेजा जा रहा है। यदि लैब रिपोर्ट में मिलावट या हानिकारक तत्व पाए जाते हैं, तो दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाजार में मचा हड़कंप, बंद दुकानों को चिह्नित कर आगे भी होगी कार्रवाई

फूड सेफ्टी टीम की इस अचानक हुई कार्रवाई से बनमनखी बाजार के मिठाई विक्रेताओं, होटल संचालकों और खाद्य कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया। कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकांश दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने स्पष्ट किया कि जो दुकानदार दुकानें बंद कर भागे हैं, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है और आने वाले दिनों में उनके प्रतिष्ठानों की भी जांच की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा और यह जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। छापेमारी दल में सप्लाई इंस्पेक्टर सहित स्थानीय पुलिस बल के जवान तैनात रहे।