32 महिलाओं का हुआ ऑपरेशन
पूर्णिया। प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 09:40 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 06:13 AM (IST)
पूर्णिया। प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। बंध्याकरण शिविर में 32 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. टीसी प्रसाद ने बताया कि सभी 32 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। डॉ. सुरेंद्र ने सभी महिलाओं का ऑपरेशन किया। प्रभारी डॉ. प्रसाद ने बताया कि पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्णिया पूर्व में सप्ताह में दो दिन गुरुवार और शनिवार को ऑपरेशन किया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें