डेढ़ साल बाद भी पुत्र का नहीं चला पता
पूर्णिया। थाना क्षेत्र के मतेली गाव के एक दंपती पंजाब गए अपने पुत्र की खोज में दर-दर की ठोकरं
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 09:17 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 09:17 PM (IST)
पूर्णिया। थाना क्षेत्र के मतेली गाव के एक दंपती पंजाब गए अपने पुत्र की खोज में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उसे ढुंढ़ने के लिए रुपौली से लेकर हरियाणा तक की पुलिस की गुहार लगाकर थक चुके हैं। इस संबंध में पीड़ित दंपती ललन कुमार और रूबी देवी ने बताया कि उसका पुत्र चंदन 5 फरवरी, 2018 को अपने गाव के ही एक युवक के साथ जम्मू-कश्मीर गया था। इसके बाद हरियाणा आ गया। उससे लगातार बातचीत होती थी तथा वे लोग उससे मिलकर भी आए। डेढ़ साल पहले अचानक उसका फोन आना बंद हो गया। जब वे पता करने हरियाणा गए तो वहा मालूम हुआ कि उसके पुत्र के साथ गाव के युवक के साथ झगड़ा हुआ था, तभी से वह गायब है। इसके बाद उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई लेकिन अबतक वह बरामद नहीं हो पाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें