Move to Jagran APP

तीन करोड़ से शहर में बिछेगा सड़क और नाले का जाल

पूर्णिया। विकास की राह पर आगे बढ़ रहे शहर में तीन करोड़ से सड़क और नाले का जाल बिछेगा। इसक

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 08:51 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 08:51 PM (IST)
तीन करोड़ से शहर में बिछेगा सड़क और नाले का जाल
तीन करोड़ से शहर में बिछेगा सड़क और नाले का जाल

पूर्णिया। विकास की राह पर आगे बढ़ रहे शहर में तीन करोड़ से सड़क और नाले का जाल बिछेगा। इसके लिए नगर निगम महापौर सविता देवी ने रविवार को कई योजनाओं का एक साथ शिलान्यास कर कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने वर्षो से पुराने जर्जर और कच्ची सड़क के निर्माण एवं जल निकासी के समाधान के लिए नाला निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। महापौर ने वार्ड नंबर 27 में धोनी के घर से लाल के घर तक सड़क पक्कीकरण एवं नाला निर्माण का शिलान्यास किया। यह सड़क 24 लाख 53 हजार से बनेगी। वहीं वार्ड 27 में ही उत्तम बंगाली के घर से नईम मोहिन के घर तक और मुन्ना चूड़ी वाला के घर से आटा मील तक नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस दोनों नाले का निर्माण 24 लाख 80 हजार से किया जाएगा। वार्ड नंबर 28 में असगर किराना दुकान से स्कूल तक पीसीसी सड़क एवं दास डोली से राम प्रसाद के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण 24 लाख 60 हजार से किया जाएगा।

loksabha election banner

वार्ड नंबर 29 में नूर हसन के घर से पैक्स अध्यक्ष के घर तक एवं भोला मास्टर के घर से अमरजीत ठाकुर के घर तक पक्की सड़क एवं नाला निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस सड़क एवं नाला का निर्माण 24 लाख 79 हजार की लागत से होगा। वार्ड नंबर 29 में ही शाहनवाज रिजवी क्लीनिक से अभिमन्यु नायक के घर तक सड़क का पक्कीकरण एवं नाला निर्माण होगा। इस सड़क का निर्माण 24 लाख 88 हजार की लागत से होगा।

वार्ड नंबर 41 में बिंदेश्वरी चौरसिया के घर से दिलीप गुप्ता के घर तक, रूपक साह के घर से स्वर्गीय धर्मचंद्र एवं रिंकू साधवानी के घर पक्की सड़क का निर्माण होगा। इस सड़क का निर्माण 24 लाख 57 हजार की राशि से होगी। वार्ड नंबर 41 में ही मंटू गुप्ता के घर से मृत्युंजय बनर्जी के घर होकर राज के घर तक और अन्य सड़कों का निर्माण होगा। इन सड़कों का निर्माण 24 लाख 53 हजार से होगा।

वार्ड नंबर 3 में एनएच 107 शाति नगर होते हुए चूनापुर रोड मुख्य सड़क तक पीसीसी सड़क का निर्माण 75 लाख की लागत से होगा। वहीं वार्ड नंबर 3 में ही चूनापुर रोड से इंजीनियर राजीव के घर होते हुए कुमोद यादव के घर तक अरुण जायसवाल के घर से बर्फ फैक्ट्री तक पीसीसी सड़क निर्माण होगा। इस सड़क का निर्माण 24 लाख 62 हजार से किया जाएगा। वार्ड नंबर 3 में ही शातिनगर चूनापुर रोड से नीलू सिंह के घर होते हुए शिवम कोचिंग होते हुए सतीश सिन्हा के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। इस सड़क का निर्माण 24 लाख 93 हजार से किया जाएगा। वार्ड नंबर 3 में प्रमोद यादव के घर से कन्हैया सिंह के घर तक, प्रमोद झा के घर से उदय कात मिश्र के घर तक और अंबेडकर नगर में पेभर ब्लॉक का निर्माण होगा। यह कार्य 24 लाख 94 हजार से किया जाएगा। वार्ड नंबर 3 में ही सोनी सिंह के घर से रिंकू सिंह के घर तक 5 लाख 64 हजार 975 की राशि से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा।

शहर में कई महत्वपूर्ण सड़कों का हो रहा निर्माण::

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कहा कि अभी जो भी सड़क एवं नाला का शिलान्यास हो रहा है उसमें 167 सड़क एवं नाला शामिल है। कहा कि अपने 16 माह के कार्यकाल में लगभग 126 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया जिससे शहर में लगभग 465 से ज्यादा सड़क एवं नाला निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसमें कई ऐसी सड़कें थी जो एक दशक से अधिक समय से नहीं बन पाया था। इसमें चूनापुर रोड, मधुबनी चौक से माता चौक, लाइन बाजार बिहार टॉकीज रोड, डॉ. वीएन सिन्हा रोड, पूर्णिया कॉलेज रोड, रंगभूमि मैदान से कोरठबाड़ी चौक, आरकेके कॉलेज से मधुबनी दुर्गा मंदिर जैसी कई महत्वपूर्ण सड़के हैं। कहा कि जो वार्ड इस बार निगम क्षेत्र से जुड़े थे मेरे द्वारा उन वार्डो में भी विकास कार्य को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। मेरे द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर विशेष जोर दिया गया है। शहर के सौंदर्यीकरण पर भी पूरा ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि महापौर के कुर्सी पर रहते हुए पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ शहर का विकास कार्य को आगे बढ़ाते रहूंगी। इस मौके पर वार्ड पार्षद अंजुम प्रवीण, शबनम आरा, मुसरत जहा, अमित कुमार उर्फ डब्लू, राणा रंजीत सिंह, कुणाल किशोर, सुरेश सिंह, बबलू सहाय, सुधीर सिंह, प्रमोद यादव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.