बाढ़ से जनजीवन व फसलों को हुई क्षति
पूर्णिया। रुपौली प्रखंड की धूसर टीकापट्टी पंचायत में आई बाढ को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अनुश्रवण्
पूर्णिया। रुपौली प्रखंड की धूसर टीकापट्टी पंचायत में आई बाढ को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अनुश्रवण एवं निगरानी समिति की बैठक की। इसकी अध्यक्षता मुखिया शाति देवी ने की। इस अवसर पर मुखिया ने बताया कि उनकी पंचायत के टीकापट्टी में पिछले दिनों आई बाढ़ से जनजीवन के साथ-साथ फसलों को भी काफी क्षति हुई है। जलजमाव से लोग परेशान रहे। बैठक में सभी वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में बाढ़ एवं जलजमाव को लेकर सर्वे किया है तथा मुख्यालय में सौंपा है। सीओ के निर्देश पर भी सर्वे कर सूची बनाई गई है। सीओ द्वारा सभी प्रभावित जगहों का सर्वे नहीं किया गया है तथा कई प्रभावित वार्ड आज भी छूटे हुए हैं। उन्होंने डीएम से माग की कि वे इसकी जाच कराकर सभी प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत दिलाने का प्रयास करें। मौके पर समिति सदस्य राजेश तिवारी, ब्रह्मादेव महतो, उपमुखिया बिजली देवी, रेखा देवी, मुनेश्वरी देवी, नीलम देवी, राधा देवी, नीला देवी, रीतलाल सोरेन, संजय मंडल, मुकुल केशरी, अरविंद रविदास, मृत्युंजय मालाकार, महेश चौधरी, रघु मंडल, संजय कुमार मंडल, सुरेश कुमार गुप्ता, सरिता देवी, प्रफुल्ल रजक, जुली देवी, गंगा प्रसाद मंडल, पंचलाल मंडल, राजकिशोर कुमार, सरपंच प्रतिमा देवी, प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे।