सात दिन पहले अगवा हुई नाबालिग का प्राथमिकी दर्ज
पूर्णिया। जानकीनगर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है।
पूर्णिया। जानकीनगर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पाच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह घटना आठ अक्टूबर की रात 8 बजे की है, जब लड़की घर के पीछे शौच के लिए गई थी। उसी समय पूर्व से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित परिजन ने बताया कि आपसी मतभेद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उनकी लड़की को अगवाकर गायब कर दिया है। इस मामले में अगवा लड़की की मा ने पाच लोगों को नामजद करते हुए रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।
----
डीएसपी के निर्देश पर हुआ मामला दर्ज
पीड़ित परिजन ने बताया कि विजयादशमी की शाम यह घटना हुई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 09 अक्टूबर की सुबह थानाध्यक्ष को आवेदन दिया गया और उसी दिन पुलिस पदाधिकारी ने जाच-पड़ताल भी की। लेकिन थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। मामला दर्ज नहीं होने से परेशान पीड़ित परिजन ने कई जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई। रविवार को इसकी शिकायत बनमनखी के डीएसपी विभाष कुमार से की गई। डीएसपी ने जानकीनगर थाना पहुंचकर पीड़ित परिजन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जानकारी ली और थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल को तुरंत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। डीएसपी के निर्देश पर रविवार की देर शाम को प्राथमिकी दर्ज हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच पुलिस कर रही है।