प्लास्टिकमुक्त भारत को ले मंत्री की अगुआई में पदयात्रा
महात्मा गाधी के 150 वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में बीजेपी द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र
महात्मा गाधी के 150 वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में बीजेपी द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में पदयात्रा करना है। इसी क्रम में सोमवार को बिहार सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि के नेतृत्व में प्लास्टिक मुक्त भारत को लेकर पदयात्रा निकाली गई। मंत्री ने कहा कि संपूर्ण भारत प्लास्टिक मुक्त होगा और हम सबों को एक साथ एक समय में प्लास्टिक का उपयोग छोड़ना है। लोगों को अपने घरों व अगल-बगल की सड़कों को साफ रखना होगा। महात्मा गाधी ने कहा था कि स्वच्छता में ही ईश्वर का निवास है और इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के साथ विदेशों में भी स्वच्छता अभियान चलाकर महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कार्यकर्ता गगनभेदी नारे के साथ पदयात्रा करते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर चौक से चलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मवेशी हाट, राजहाट होते हुए धोकर धारा के गायत्री मंदिर में पदयात्रा को संपन्न किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वीर नारायण गुप्ता, लाल बिहारी यादव, रंजीत गुप्ता रामचंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया, दिलीप झा, सत्य प्रकाश यादव, मंटू दास, अमितेश सिंह, मुकेश पाडे, सरोज गुप्ता, गौरव गुप्ता, महामंत्री नवनीत सिंह, संजय मंडल, सूरज गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनिल साह आदि उपस्थित थे। पीएम का सपना प्लास्टिक मुक्त भारत हो अपना पदयात्रा के दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का है सपना, प्लास्टिक मुक्त भारत हो अपना, स्वच्छता अपनाएंगे गाधी के सपनों को साकार बनाएंगे, महात्मा गाधी अमर रहे, अमर शहीदों अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे गगनभेदी नारा लगया। सविनय अवज्ञा के तर्ज पर पदयात्रा जिस प्रकार महात्मा गाधी ने नमक सत्याग्रह को लेकर साबरमती से लेकर दाडी तक की पदयात्रा कर अंग्रेजों के नमक के कानून को तोड़ा था। इसके बाद पद यात्रा करने वाले कार्यकर्ताओं ने समुद्र के जल से नमक बनाया था। वहीं से महात्मा गाधी का सविनय अवज्ञा आदोलन भी प्रारंभ हुआ था। उसी तर्ज पर पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा कर प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है। राष्ट्रीय स्तर पर भी कार्यक्रम तय बनमनखी विधायक सह राज्य सरकार में मंत्री ने पद यात्रा कार्यक्रम में कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाव में संघ कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा कर इस संदेश को आगे बढ़ाएंगे, ताकि महात्मा गाधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें सच्ची श्रद्धाजलि दे सके। उन्होनें आगे कहा कि बिहार सरकार की ओर से भी राष्ट्रीय स्तर के कई कार्यक्रम तय किए गए हैं जो राजगीर में संपन्न होगा।