भटोत्तर में आधा दर्जन लोग डेंगू से पीड़ित, बढ़ रही है संख्या
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे इलाके में भय का माहौल बन
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। प्रखंड के ग्राम पंचायत सुखसेना पश्चिम अंतर्गत भटोत्तर गांव में डेंगू बुखार से करीब आधा दर्जन लोग पीड़ित हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भटोत्तर गाव के वार्ड संख्या14 निवासी निर्मला देवी एवं वार्ड संख्या 11 निवासी पूनम देवी, चुन्नी देवी, गौरव कुमार वार्ड नं 12 में तारा देवी, निर्जला देवी में डेंगू बुखार के लक्षण पाए जाने पर बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेजा जा चुका है। वहीं इसी गाव के वार्ड 11 निवासी चुन्नी देवी के डेंगू बुखार का इलाज पूर्णिया एवं गौरव कुमार के डेंगू बुखार का इलाज नवगछिया के निजी क्लीनिक में हो रहा है। पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने सात अक्टूबर को ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बड़हारा कोठी को सूचना दी। जानकारी देने के बाद भी रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है। जिससे रोगियों की तादाद बढ़ने का अंदेशा सता रहा है। मुखिया ने बताया कि रविवार को उन्होंने सिविल सर्जन को भी मोबाइल पर इस आशय की सूचना दी। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। सोमवार से ही चिह्नित पंचायत के गांव-वाडरें में फॉगिंग शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को भी खून जाच के दौरान दो रोगियों का प्लेटलेटस कम होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल प्रशासन सजग है और अतिशीघ्र प्रखंड की सभी पंचायतों में सर्वे कर आवश्यकतानुसार फॉगिंग किया जाएगा।