प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत करेगा पनोरमा ग्रुप
पूर्णिया पनोरमा ग्रुप धनतेरस के मौके पर न सिर्फ अपने ग्राहकों को मकान की चाबी सौंपेगा बल्ि
पूर्णिया : पनोरमा ग्रुप धनतेरस के मौके पर न सिर्फ अपने ग्राहकों को मकान की चाबी सौंपेगा बल्कि प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत भी करेगा। इसके लिए पनोरमा ग्रुप द्वारा तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा ने बताया कि 22-24 अक्टूबर तक पनोरमा सिटी (एनएच 31 बाईपास रोड गुलाबबाग) में धनतेरस के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रतिभावान बच्चों एवं महिलाओं को पनोरमा स्टार टैलेंट हंट काटेस्ट सीजन 2 के तहत नृत्य, संगीत और चित्रकारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का शुभारंभ 22 अक्टूबर से होगा। इसमें प्रतिभागी 20 अक्टूबर तक बिना कोई शुल्क के भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता का ऑडिशन 22 अक्टूबर को सेकेंड राउंड 23 अक्टूबर को तथा 24 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण होगा। इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी अपनी कला का 2 मिनट का वीडियो बनाकर 7549000057 पर वाट्सएप कर इसमें भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम में लोगों के मनोरंजन के लिए मशहूर पार्श्वगायक शब्बीर कुमार एवं अन्य कई नामचीन हस्ती भी अपना जलवा बिखेरने मुंबई से पहुचेंगे। बताया कि पनोरमा ग्रुप द्वारा धनतेरस के मौके पर अपना घर लेने वालों को कई तरह के उपहार दिए जाएंगे। पनोरमा एक ही छत के नीचे ग्राहकों को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। पनोरमा सिटी में एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं ग्राहकों को मिल रही है।