जय अंबे गौरी, मइया जब श्यामा गौरी..
पूर्णिया। शारदीय नवरात्र के छठे दिन स्थानीय सार्वजनिक दुर्गा पूजा जलालगढ़ मंदिर में आयोजित महाआर
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 11:08 PM (IST)
पूर्णिया। शारदीय नवरात्र के छठे दिन स्थानीय सार्वजनिक दुर्गा पूजा जलालगढ़ मंदिर में आयोजित महाआरती में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान ओम जय अंबे गौरी, मइया जय श्यामा गौरी., की गूंज से आसपास का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो उठा। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तों से भरा था। मंदिर के अध्यक्ष निकेश राय ने बताया कि यहा यह महाआरती कार्यक्रम नवरात्र में आयोजित किया गया। इसको लेकर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। इधर इस कार्यक्रम को लेकर भक्त जनों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। खासकर महिलाएं में नियमित पहुंच रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें