दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, सौहार्द बनाने की अपील
पूर्णिया। दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा
पूर्णिया। दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। शुक्रवार की देर रात तक सदर एसडीपीओ और सदर डीएसपी संयुक्त रूप से रूटचार्ट के अनुसार जिला मुख्यालय के सभी पंडालों का निरीक्षण किया। वही शुक्रवार को जिले में पुलिस द्वारा दुर्गापूजा को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर फ्लैग मार्च निकाल लोगों से शातिपूर्ण माहौल में पर्व को मनाने की अपील की गई। सदर डीएसपी आनंद कुमार पाडेय के नेतृत्व में खजाची सहायक थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस बल के जवानों के साथ थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शाति सौहार्द के बीच त्योहार मनाने की अपील की गई। फ्लैग मार्च रजनी चौक से निकलकर बीबीएम स्कूल, फ्लोर मिल रोड, माधोपाड़ा, लाइन बाजार, खजाची व भट्ठा, बाड़ीहाट, लखन चौक समेत पूरे थाना क्षेत्र के हर गली मोहल्लों का भ्रमण करते हुए रजनी चौक पहुंची। इस दौरान सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया गया। असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों को सबक सिखाने की नीयत से निकाले गए फ्लैग मार्च में सशस्त्र जवान सड़क पर कतारबद्ध होकर चल रहे थे। बता दें कि दुर्गापूजा को लेकर इलाके के असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी निगाह है। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बलों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं संवेदनशील स्थल वाले पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूजा स्थलों के आसपास वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। केहाट थानाध्यक्ष सुनील कुमार सुमन के नेतृत्व में केहाट थाना क्षेत्र में भी पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाल लोगों से शातिपूर्ण व सद्भाव के साथ पर्व को मनाने की अपील की। इसके अलावा सदर थाना, मरंगा थाना, बनमनखी थाना, रुपौली थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया।