बारिश में घरों से निकलना हुआ दूभर पशुचारे की समस्या हुई गंभीर
पूर्णिया। रुपौली प्रखंड में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश एवं बाढ़ ने यहा लोगों की ि
पूर्णिया। रुपौली प्रखंड में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश एवं बाढ़ ने यहा लोगों की जिंदगी नर्क में तब्दील कर दी है। बाढ़ भी बढ़ती ही चली जा रही है। इस परिस्थिति में प्रशासन भी परेशान है। एसडीओ राजेश्वरी पाडे ने बाढ एवं बारिश का जायजा लिया। सबसे बड़ी समस्या मवेशियों के लिए हो गई है। लोग तो घर में भूखे भी रह रहे हैं, परंतु मवेशियों का चारा उनकी परेशानी का कारण बना है। लगातार बारिश से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों के कच्चे मकान गिर रहे हैं। बाकी गाव के वार्ड नंबर 10 में तीन लोगों के घर गिर गए, जिससे इन परिवारों के सामने भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। इसी तरह जलजमाव से भी लोग परेशानी में हैं तथा बिना बाढ़ के ही लोगों के धर-आगन में पानी भर गया है। पूर्व विधायक शंकर सिंह, पूर्व पार्षद मस्तराज जायसवाल, गौतम गुप्ता आदि राहत वितरण सहित पशुचारा वितरण करने की मांग की है।