घर बनाने को लेकर मारपीट, एक घायल
पूर्णिया। सहुरिया सुभाय मिलिक के मेहता टोला में घर बनाने को लेकर हुई मारपीट में एक व्यि
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 09:29 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 09:29 PM (IST)
पूर्णिया। सहुरिया सुभाय मिलिक के मेहता टोला में घर बनाने को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। थाना पहुंचे घायल को चिकित्सा के लिए अनुमंडल अस्पताल बनमनखी में भर्ती कराया गया है। घटना उक्त पंचायत के वार्ड 10 स्थित मेहता टोला की है। इस घटना में दिव्याग हरिलाल मेहता गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसे बेहोशी की हालत में थाना लाया गया। पश्चात चिकित्सा हेतु अनुमंडल अस्पताल बनमनखी ले जाया गया। पीड़ित प्रियाशु कुमार, भोला मंडल एवं अनिल कुमार मंडल के साथ भी मारपीट की गई। जानकारी दी गई कि आरोपित इसी पंचायत के वार्ड 09 स्थित मेहता टोला के हैं। घटना को लेकर पीड़ित प्रियाशु कुमार मंडल ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें