Move to Jagran APP

रिया और संगीत ने किया प्रखंड का नाम रोशन

पूर्णिया। इंटर साइंस की परीक्षा में रिया और संगीत ने प्रखंड का नाम रोशन किया है। बिरौली बा

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 11:23 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 11:23 PM (IST)
रिया और संगीत ने किया प्रखंड का नाम रोशन
रिया और संगीत ने किया प्रखंड का नाम रोशन

पूर्णिया। इंटर साइंस की परीक्षा में रिया और संगीत ने प्रखंड का नाम रोशन किया है। बिरौली बाजार के किसान रमेश कुमार जायसवाल एवं रानी जायसवाल की पुत्री रिया कुमारी ने इंटर साइंस की परीक्षा में 433 अंक प्राप्त किया। इसने मैट्रिक की परीक्षा में भी 444 अंक लाकर प्रखंड का नाम रोशन किया था। रिया के माता-पिता और शिक्षक मुकेश प्रसाद बताते हैं कि यह बचपन से ही मेधावी थी। इसी तरह तेलडीहा गाव की सेविका नीलम देवी का पुत्र संगीत ने भी अपने गाव सहित प्रखंड का नाम रोशन किया है। उसने 415 नंबर लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस बारे में उसके चाचा विनोद मंडल कहते हैं कि संगीत के पिता सुरेश मंडल की असमय मौत हो गई थी। उसकी मा तथा परिवार के सदस्यों ने उसे पिता की कमी महसूस नहीं होने दी। स्थानीय महावीर मंडल, गणेश ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य ब्रहमदेव महतो आदि ने दोनों को बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.