Move to Jagran APP

हरियाणा से मजदूर का शव पहुंचा गांव

पूर्णिया। प्रखंड के आझोकोपा गाव में हरियाणा से मजदूर का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मा

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 10:30 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 10:30 PM (IST)
हरियाणा से मजदूर का शव पहुंचा गांव
हरियाणा से मजदूर का शव पहुंचा गांव

पूर्णिया। प्रखंड के आझोकोपा गाव में हरियाणा से मजदूर का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मा, पिता, पत्‍‌नी और भाई सभी शव से लिपटकर रो रहे थे। वहीं ग्रामीणों की आंख से बरबस आंसू निकल रहे थे।

loksabha election banner

इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शी तथा मृतक मजदूर के परिजन मनोज राम ने बताया कि उसके गाव के लगभग तीन दर्जन मजदूर हरियाणा के हिसार जिला अंतर्गत अगरवा थाना क्षेत्र के काली रावण गाव में मजदूरी करते हैं। इन मजदूरों के खाना बनाने का काम उसके अलावा मृतक प्रेमलाल राम (35) सहित एक अन्य मजदूर का है। होली से एक दिन पहले वे लोग मजदूरों को खाना बनाकर खिला दिया तथा बर्तन धोने के लिए वे बगल नहर पर चले गए। इसी दौरान एक थाली पानी में बह गई, जिसे निकालने के लिए प्रेमलाल जैसे ही पानी में उतरा, वह तेज धार में बहता चला गया। दूसरे दिन वहा से लगभग पाच किलोमीटर दूर शव को पुलिस ने बरामद किया।

पत्‍‌नी एवं मा के रोने से फट रहा था लोगों का कलेजा :

पत्‍‌नी सुलेखा देवी एवं मा रधिया देवी की चित्कार से लोगों का कलेजा फट रहा था। पत्‍‌नी पागलों जैसी हरकत कर रही थी, बस यही कह रही थी कि कहकर गए थे कि होली में आएंगे, परंतु उसे क्या पता था कि वे उसके सारे रंगों को खत्म कर यहा वापस आएंगे। कौन देखेगा उसके बच्चों को। मा रधिया देवी बेटे के शव से लिपटकर बस रोए जा रही थी। पिता कुनकुन राम, भाई संतलाल राम की भी वही स्थिति थी। लोगों का कहना था कि विकास के तमाम दावों के बीच मजदूरों के लिए कोई स्थाई समाधान नहीं खोजा गया। लगभग हर माह कहीं ना कहीं मजदूरों का शव आता रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.