मन की बात कार्यक्रम के लिए लगाई गई सुझाव पेटी
पूर्णिया। भारत के मन की बात मोदी के साथ कार्यक्रम के तहत बनमनखी के स्टेशन रोड के समीप शक
पूर्णिया। भारत के मन की बात, मोदी के साथ कार्यक्रम के तहत बनमनखी के स्टेशन रोड के समीप शकर स्थान में शुक्रवार को एक सुझाव पेटी लगाई गई है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि, यह अभियान अनवरत चलेगा। प्रत्येक विधान सभा में सुझाव पेटी लगाई जा रही है। इन सुझाव पेटियों के जरिए देश के 10 करोड़ और बिहार से एक करोड़ लोगों के सुझाव लेने का लक्ष्य रखा गया है। इस सुझाव पेटी के माध्यम से सभी का सुझाव लेकर भारत के भविष्य का संकल्प पत्र तैयार होगा और देश उसी के अनुरूप आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह पूर्व जिलाध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता द्वारा फीता काट कर की गई। उन्होंने कहा कि भारत के मन की बात मोदी के साथ अंतर्गत सभी लोगों के सुझाव को लेकर संकल्प पत्र को तैयार करने की योजना लोकतंत्र का एक अनूठा, अभिनव और क्रातिकारी प्रयोग है जिसमें भारत के सभी व्यक्ति के सभी तरह के सुझाव, उनके अनुभव एवं इच्छा को प्राथमिकता दी जा रही है।
मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप झा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता वीर नारायण गुप्ता, लाल बिहारी यादव, रामचंद्र चौधरी, मुकेश पाडे, साकिब अली, महेश पोद्दार, नगर महामंत्री अभिरंजन ठाकुर सूरज गुप्ता, संजय मंडल, ब्रजमोहन सिंह, संजय शाह, वेदानंद यादव, दीपनारायण राम आदि उपस्थिति थे।