फोन पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी
पूर्णिया। बीएनसी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. गिरीश कुमार सिंह को शुक्रवार को फोन पर ि
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 10:35 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 10:35 PM (IST)
पूर्णिया। बीएनसी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. गिरीश कुमार सिंह को शुक्रवार को फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि शाम छह बजे अपने गाव रौता, सहरसा में थे इसी दौरान उनके मोबाइल पर 6201133690 नंबर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। इसकी जानकारी तत्काल एसडीपीओ धमदाहा और थानाध्यक्ष धमदाहा को दी। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ प्रेम सागर ने बताया कि गिरीश सिंह के द्वारा इस घटना की दी गई है। धमदाहा थानाध्यक्ष को जांच का निर्देश दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें