देश की सुरक्षा के लिए लेना होगा एकजुटता का संकल्प : महापौर
पूर्णिया। जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद 44 वीर सीआरपीएफ जवानों शुक्रवार की दो
पूर्णिया। जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद 44 वीर सीआरपीएफ जवानों शुक्रवार की दोपहर नगर निगम में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर महापौर सविता देवी, नगर आयुक्त विजय कुमार सिंह सहित पार्षद एवं कर्मियों ने मौनधारण कर शहीद सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के बाद महापौर ने कहा कि जबसे आतंकी हमले की खबर जानकारी मिली है तब से मन उदास है। उन्होंने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में हम सभी वीर सैनिकों के परिवार के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि घायल वीर सैनिक जल्द से जल्द स्वस्थ हों। कहा कि इस घटना से इस समय पूरे देश में दुख के साथ-साथ आक्रोश है। ऐसी परिस्थिति में हम सभी देशवासी डटकर मुकाबला करने को तैयार हैं। हम सभी भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। मेयर ने कहा कि देश को सुरक्षित करने के लिए सबको एक साथ आने का संकल्प लेकर मजबूत होने की जरूरत है। कार्यक्रम में पार्षद राणा रंजीत सिंह, विश्वजीत सिंह, कुणाल किशोर, रेणु कुमारी, पप्पू ख़ान, विजय उरांव, बबलू सहाय, जदयू नेता प्रताप सिंह सहित नगर निगम के कर्मचारी मौजूद थे।