पुलिस ने चार फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पूर्णिया। सरसी पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाकर चार फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 08:56 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 08:56 PM (IST)
पूर्णिया। सरसी पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाकर चार फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इस अभियान में सरसी थानाध्यक्ष के साथ सअनि अनिल कुमार सिंह, ददन कुमार, सुजीत कुमार की अतिरिक्त पुलिस बल शामिल थे। इस अभियान के तहत गग्घी वरैना निवासी शिव नारायण यादव, वरैना बालू टोल निवासी जगदीश यादव, मसुरिया निवासी मनोज यादव एवं पिन्टू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार इन चार अभियुक्तों में से दो स्थाई वारंटी एवं दो गैर-जमानती वारंटी है जिसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें