चिकन पॉक्स से दर्जनों लोग आक्रात, आक्रोश
पूर्णिया। प्रखंड के पहाड़िया गाव में चिकन पॉक्स से कई लोग आक्रांत हैं। इसकी सूचना आशा कमी
पूर्णिया। प्रखंड के पहाड़िया गाव में चिकन पॉक्स से कई लोग आक्रांत हैं। इसकी सूचना आशा कर्मी जुमेरा बेगम के द्वारा अस्पताल प्रशासन को दी गई थी। किंतु सूचना मिलने के 10 दिनों बाद सोमवार को डॉक्टर की टीम ने जांच की। परंतु जांच प्रक्रिया के 24 घटे के बाद भी मरीजों की कोई खैर-खबर नहीं लिये जाने से लोगों में भारी आक्रोश हैं। इस बाबत ममनून हुसैन ने बताया कि उनका पुत्र चार दिनों से चिकन पॉक्स बीमारी से ग्रसित है। लेकिन इस मामले को लेकर डॉक्टर कोई पहल नहीं कर रहे हैं।
मोलम एवं ममनून ने बताया कि नूरसबा (40 वर्ष), नूरजहां (08 वर्ष) तबरेज (15 वर्ष),अमरेज (12 वर्ष), शमरेज (10 वर्ष) म अफरोज (7 वर्ष), अमेरुला (01वर्ष), नोमान (4 वर्ष),रजानुर (18 वर्ष), सामिन्न (04 वर्ष), समरीन (01 वर्ष), महजबी (14 वर्ष), नियाज (22 वर्ष) सहित दर्जनों पीड़ित है।
उधर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्री नंदन ने बताया कि यह छुआछूत की बीमारी है। यह हवा के संपर्क में फैलती है। एंबुलेंस भेजकर रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।