Move to Jagran APP

एनएच पर पहुंची नील गाय वाहन से टकराकर हुई घायल

पूर्णिया: मरंगा के फरियानी स्थित एनएच 31 पर जंगल से भटक कर पहुंची नील गाय वाहन के टक्कर में घ

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 11:05 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 11:05 PM (IST)
एनएच पर पहुंची नील गाय 
वाहन से टकराकर हुई घायल
एनएच पर पहुंची नील गाय वाहन से टकराकर हुई घायल

पूर्णिया: मरंगा के फरियानी स्थित एनएच 31 पर जंगल से भटक कर पहुंची नील गाय वाहन के टक्कर में घायल हो गई। नील गाय को शुक्रवार की सुबह घायल अवस्था में एनएच किनारे देख स्थानीय लोगों ने मरंगा थाना पुलिस को सूचना दी। मरंगा में नील गाय होने की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैलते ही देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे मरंगा थाना पुलिस पदाधिकारी भरत तिवारी ने वन विभाग को नील गाय के घायल होने की जानकारी दी। घायल गाय के पैर से रक्तस्त्राव हो रहा था। इस दौरान स्थानीय मवेशी डॉक्टर ने उसे दर्द से राहत पहुंचाने के लिए सूई दी। गाय को देखने जुटी भीड़ के बीच क्षेत्र में नील गाय मिलने से दहशत फैल गई। सहमे क्षेत्र के लोगों ने नील गाय के हमला से बचाव के लिए पुलिस से पूछताछ करती रही। वहीं दल बल के साथ पहुंची वन विभाग की टीम स्थानीय लोगों के मदद से घायल नील गाय को काफी मशक्कत के बाद गाड़ी पर लोड कर ले गई। वन विभाग के रेंजर मिथिलेश सिंह ने बताया कि नील गाय का मवेशी डॉक्टर से उपचार कराया गया है। उसका तीन पैर फ्रैक्चर है। फिलहाल वन विभाग के डीपो पर रखकर उसका इलाज किया जा रहा है। ठीक होने पर विभागीय अधिकारियों के साथ सलाह कर जंगल में छोड़ा जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.